NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA की नाकामी पर सवाल उठाए और UPSC से सीखने की सलाह दी। सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि पीएम मोदी खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि जब तक इस मामले में जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। अदालत ने NTA को नसीहत देते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आपसे कहीं बड़े पैमाने पर परीक्षाएं आयोजित कराता है, लेकिन वहां कभी पेपर लीक जैसी शिकायतें सामने नहीं आतीं। NTA को UPSC के परीक्षा मॉडल से सीखने की जरूरत है।
मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET पेपर लीक की जांच प्रक्रिया पर करीबी नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न रह जाए। शिक्षा मंत्रालय से परीक्षाओं की जांच प्रक्रिया का ब्योरा मांगते हुए जस्टिस नरसिम्हा ने पूछा कि सुधारों के दावे के बीच आखिरकार यह नाकामी क्यों हुई? इस पर सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि पेपर लीक के बाद बड़े स्तर पर सुधार किए गए हैं और आगामी री-टेस्ट के लिए बिल्कुल नए और सुरक्षित तरीके अपनाए जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने NTA को पूरी तरह भंग करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर भी सुनवाई की। इस दौरान 2024 के पेपर लीक के बाद गठित हाई-पावर मॉनिटरिंग कमेटी के प्रमुख और पूर्व इसरो (ISRO) चीफ डॉ. के राधाकृष्णन से कोर्ट ने सीधा सवाल किया कि इतनी सिफारिशों और दावों के बावजूद इस बार परीक्षा में नाकामी क्यों हाथ लगी?
इस पर डॉ. राधाकृष्णन ने अदालत को बताया कि समिति की अधिकांश सिफारिशों को लागू कर दिया गया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि NEET-PG 2025 का आयोजन पूरी तरह सफल रहा है। इसके साथ ही, इस साल सामने आई तकनीकी और प्रशासनिक कमजोरियों को आगामी री-टेस्ट से पहले पूरी तरह से दुरुस्त किया जा रहा है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि NTA अभी एक स्थायी और मजबूत संस्था की तरह काम नहीं कर पा रही है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि वह NTA को एक सशक्त और सुरक्षित निकाय बनाने के लिए क्या कदम उठाने जा रही है? इसके साथ ही अदालत ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित और फुलप्रूफ बनाने के लिए NTA को IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) और देश के अन्य बड़े तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए।
गौरतलब है कि देशभर में बीती 3 मई को NEET-UG परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद 7 मई की शाम को पेपर लीक होने की खबर सामने आई। इसके बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अब आगामी 21 जून को दोबारा (री-एग्जाम) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट-यूजी-2026 पेपर लीक के केसों के निपटारे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
CBSE कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी हो गई है। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। विषयवार समय, डाउनलोड प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा फरवरी 2027 में होगी और रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, नए बदलाव और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2026: NTA ने फर्जी और AI से बनी OMR शीट जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। परीक्षा प्रक्रिया में बड़े बदलाव और ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से री-नीट यूजी-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही और कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सीबीएसई के तहत 9वीं क्लास में तीसरी भाषा शुरू करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर बेवजह का दबाव पड़ता है।
देश के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा) को लेकर सालों से चली आ रही झिझक अब जल्द ही खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली गई है।
तन्वी ने देश की लड़कियों को संदेश दिया है कि वे अपनी राह खुद चुनें और किसी भी मुश्किल के आगे घुटने न टेकें। उन्होंने कहा-अक्सर लड़कियों को आगे बढ़ने से रोका जाता है, लेकिन अगर इरादा मजबूत हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
नीट पेपर लीक घोटाले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीबीआई जांच और अब तक हुई गिरफ्तारियों का पूरा अपडेट यहां पढ़ें।