नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से फैली आग में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। प्रशासन ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में लिया है।

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक अग्निकांड सामने आया। पांच मंजिला एक आवासीय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया गया था। इसी दौरान स्कूटी में अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से पार्किंग में खड़ी अन्य दर्जनों बाइकें भी इसकी चपेट में आ गईं, जिससे धुएं का गुबार पूरी बिल्डिंग में फैल गया।
इस भीषण अग्निकांड में दो लोगों की जान चली गई। धुएं और आग के कारण हुई अफरा-तफरी में एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत बचाव कार्य के तहत बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ जगहों पर छतों के बीच सीढ़ियां लगाकर भी लोगों को रेस्क्यू किया गया।
घटनास्थल ममूरा का इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला और संकरी गलियों वाला है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गलियां संकरी होने के कारण गाड़ियां सीधे बिल्डिंग तक नहीं पहुंच सकीं। मजबूरन दमकल कर्मियों को मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर पाइपों के जरिए आग बुझाने का काम करना पड़ा। इस देरी के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में बिल्डिंग के लीजहोल्डर और ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।
प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मार्च रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस वजह नहीं है।