प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर वक्त बिताया। इस दौरान हंसी-मजाक, बच्चों के साथ 'हाई-फाइव' और अनौपचारिक बातचीत की कई खूबसूरत तस्वीरें, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद इन पलों की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी छात्राओं से गर्मजोशी से मिल रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। बातचीत के दौरान एक छात्रा ने उनसे उनके बचपन के सपने के बारे में सवाल किया। इस पर पीएम मोदी ने बेहद प्यारे अंदाज में जवाब दिया, "आप लोगों से मिलने का।" उनके इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी छात्राएं हंस पड़ीं और माहौल खुशनुमा हो गया। इसके अलावा, एक बच्ची ने उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं, तो वहीं प्रधानमंत्री ने एक अन्य बच्ची से उसके खान-पान की पसंद के बारे में भी पूछा।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। साथ ही स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें रक्षा सूत्र के प्रभावों का वर्णन करते हुए इसे जय, सुख, संतति, आरोग्य और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला बताया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई वर्षों से लगातार स्कूली बच्चों और देश की 'नारी शक्ति' के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते आ रहे हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी और अपना स्नेह प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने देश की नारी शक्ति को उनके निरंतर विश्वास, स्नेह और प्यार के लिए हृदय से धन्यवाद दिया है, जो इस पर्व को और अधिक विशेष बनाता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।