NEET पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी ने टेलीग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार माफिया को बचाने के बजाय छात्रों को परेशान कर रही है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
NEET परीक्षा को लेकर मचे बवाल के बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर बैन को 'दिखावा' करार दिया है।
NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेर रहा है। हाल ही में टेलीग्राम पर लगाए गए बैन को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समस्या की जड़ 'पेपर लीक माफिया' है, जिसे सरकार संरक्षण दे रही है।
राहुल गांधी ने टेलीग्राम बैन को पेपर लीक रोकने का एक बेतुका तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाने का काम कर रही है। गांधी ने कहा, "लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम का उपयोग नोट्स, टेस्ट सीरीज और तैयारी के लिए करते हैं। यह सुविधा छीनना पेपर लीक का समाधान नहीं है, और यह तरीका पेपर लीक करने वाले माफिया को रोकने में भी सक्षम नहीं है।"
राहुल गांधी ने सरकार के परीक्षा प्रबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी लेना या प्रश्नपत्रों को वायुसेना से भेजना सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की असल जड़ पर कोई प्रहार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि पेपर लीक करने वाला माफिया इस सरकार की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे दिखावा छोड़कर सीधे माफियाओं पर कार्रवाई करें।
राहुल गांधी ने सीकर के उमेश और देहरादून की रिया के दुखद निधन का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 22-23 साल के ये बच्चे अन्यायी व्यवस्था से हार गए। गांधी ने कहा कि इस पूरी भ्रष्ट व्यवस्था के लिए मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं। उन्होंने ऐलान किया कि कोटा से वे उस लड़ाई की शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी बच्चे का सपना इस तरह न टूटे।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। छह अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉपियों में अंतर का दावा किया है।
मध्यप्रदेश में अब सिर्फ नवाचार या शोध ही आदर्श शिक्षक की पहचान नहीं होंगे, बल्कि शिक्षकों को अपने मूल कर्तव्यों पर भी 100 फीसदी खरा साबित होना होगा। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ही 110 शिक्षकों का चयन करने जा रही है, जिन्हें राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में निजी स्कूलो के संचालन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त और नई गाइडलाइन तय कर दी है। अब राज्य में किसी भी निजी हाई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, मान्यता, नवीनीकरण, माध्यम या स्थान परिवर्तन के लिए सरकार की नई शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पेपर लीक पर शिकंजा कसने के लिए संसद द्वारा पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ यह कानून अब देशभर में लागू हो गया है।
जहां देशभर में एक ओर पेपर लीक और परीक्षाओं धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी आरे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात भले ही मानकों के अनुरूप दिखाई दे रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मध्य प्रदेश समेत देशभर में शिक्षकों की भारी कमी और उनके असमान वितरण के कारण स्कूली शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। NTA के अनुवादक और लातूर कनेक्शन से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई को करवाया गया है। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहेगा ताकी वे अपने नतीजों के अनुसार आगे एडमिशन इत्यादि की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा समय, महत्वपूर्ण नियम, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हिंदी में यहाँ पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह