रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर ग्रैंड डेब्यू हो चुका है। मेकर्स इस फिल्म को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जिसकी झलक अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी साफ नजर आने लगी है। टाइम्स स्क्वायर पर जैसे ही फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई गई, वहां मौजूद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। इस टीजर में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का अग्निबाण चलाते हुए दमदार अंदाज और रावण के रूप में यश का इंटेंस लुक दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर गया। फिल्म के शानदार विजुअल्स ने ऐसा जादू चलाया कि टीजर खत्म होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ इसकी जमकर तारीफ की।
फिल्म 'रामायण' का क्रेज सिर्फ विदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। दशहरे के पावन अवसर पर यानी 20 अक्टूबर से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, महज तीन दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। 'आदिपुरुष' ने अपने हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटों में करीब 36 हजार टिकट बेचकर 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'रामायण' ने पहले ही दिन 24 घंटे के भीतर 65 हजार टिकट बेचकर 3.13 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर डाला।
हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस फिल्म को जबरदस्त शुरुआत मिली है। 'रामायण' ने अब तक कुल 6.25 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन कर लिया है, जिसमें सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री 3D वर्जन के लिए हुई है और इससे अकेले करीब 4.73 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है। मेकर्स ने पहले फिल्म के लिए दो अलग-अलग रिलीज तारीखों पर विचार किया था, लेकिन अब फाइनल शेड्यूल के तहत यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, सिनेमाघरों में आने से पहले 27 अक्टूबर को एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में 'रामायण' का एक भव्य वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।
अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीएमसी कार्यालय को मिले इस ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का जिक्र है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास कहीं शूटिंग की प्रैक्टिस की थी।हमलावरों में से एक ने दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर करके देखा कि हथियार ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
भारतीय सिनेमा जगत में हनुमान अंश और जेलर-2 के बाद अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का जलवा फिल्म रिलीज के पहले ही दिखने लगा है। फिल्म की प्री बुकिंग में मेकर्स ने शुरू कर दी है। एक दिन से भी कम समय में फिल्म जल्द ही 5 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई गोलीबारी के केस में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शूटरों ने टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के घरों और गतिविधियों की रेकी की थी।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार सोनीपत के शार्प शूटर रेहान की पूरी कहानी। जानें कैसे 9वीं फेल वेल्डर से बना अपराधी, मां और पिता के खुलासे।
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानिए साजिश, लॉरेंस गैंग के कनेक्शन और पूरी खबर की हर डिटेल।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह