5 नवंबर 2025 को आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं? करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का विस्तृत राशिफल मेष से मीन तक। शुभ-अशुभ फल और बचने के उपाय जानें।

5 नवंबर 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल
स्टार समाचार वेब. धर्म डेस्क
5 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है? ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे - करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करेगी? बुधवार का यह दिन, जो कि भगवान गणेश को समर्पित है, कुछ राशियों के लिए जहां शुभता और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को सावधानी और धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है। आइए, जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए विदेश में शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार या बुलावा आ सकता है। हालांकि, आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। पारिवारिक मामलों में आज आपको ज्यादा बोलने से बचना होगा, अन्यथा तनाव हो सकता है। कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए उसे सुलझाने का प्रयास करें।

वृषभ राशि के जातकों को आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूरदर्शिता से काम लेने की आवश्यकता है। आज आपको संतोष और शांति का अनुभव होगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में बेवजह जीवनसाथी को ताने देने से बचें, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है।

मिथुन राशि के जातक आज परिश्रम और प्रयास से अपने कार्यों को बनाने की कोशिश करेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि, किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा, इसलिए सतर्क रहें। सायं काल में कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन राजकीय कार्यों से लाभ दिलाने वाला है। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा। हालांकि, व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा जाए तो अच्छा है। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी की आलोचना करने से बचें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आपके मन के हर काम पूरे होंगे, जिससे पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। आपको सामाजिक समारोह और कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपके संपर्क बढ़ेंगे।

कन्या राशि के जातकों को आज शुभ समाचार मिलने की खुशी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने में आप सफल होंगे। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी के पनपने की आशंका है, इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें और रूटीन चेकअप कराएं।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यधिक व्यस्तता वाला रह सकता है। आपको अपने काम का अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि, आज आपकी कोई बड़ी इच्छा सप्ताह के अंत में पूरी होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको आज सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपनी सूझबूझ से सभी तरह की परेशानियों का हल आसानी से करने में कामयाब होंगे। आपको नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है, कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। आज आप निवेश इत्यादि से आर्थिक स्थिति मजबूत करने में कामयाब होंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा और भाग्य का साथ रहेगा।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपके शब्द संबंध खराब कर सकते हैं। यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य और सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रेमी की भावनाओं पर ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी और श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां मिलेंगी।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी भरा रह सकता है। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, वरना आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी और कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा और नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। शारीरिक मेहनत के बाद शरीर को पर्याप्त विश्राम दें, अन्यथा मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि के जातक आज आत्मसंयम बनाए रखें। किसी भी निर्णय को बिना सोचे-समझे लेने से बचें। आज आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपने करीबी मित्रों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में, हालांकि धीमी गति से, प्रगति देखी जाएगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और उत्तम रहेगा। दिन भर मन प्रसन्न और खुश रहेगा। आज के दिन आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे कोई भी अगर परेशानियां आती हैं तो उसका हल आप करने में कामयाब होंगे। उन्नति के मार्ग खुलेंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। पुराने मित्रों का समागम भी होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
01 अक्टूबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का पंचांग। जानिए आश्विन मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय।
01 अक्टूबर 2026 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
30 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां।
30 सितंबर 2026 का राशिफल विस्तार से पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति।
30 सितंबर 2026 बुधवार का विस्तृत पंचांग। जानें सूर्योदय, सूर्यास्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।
जानिए 29 सितंबर 2026 मंगलवार का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और विशेष योग।
29 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ रंग, उपाय और भविष्यफल यहाँ पढ़ें।
जानिए 29 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी हिंदी में।
28 सितंबर 2026, सोमवार का विस्तृत पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि (कृष्ण द्वितीया), नक्षत्र (रेवती/अश्विनी), शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अशुभ समय की पूरी जानकारी।