वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।

भारत को भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। संजू ने इस मैच में महज 41 गेंदों पर 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 200 की स्ट्राइक रेट से 82 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस बेहतरीन पारी के दम पर संजू सैमसन ने साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20आई) में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है और अब वह टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी केएल राहुल को पछाड़ दिया है।
संजू सैमसन ने साल 2026 में अब तक खेले गए 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 628 रन बना लिए हैं, जिससे वह रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। संजू अब इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि 12 मैचों में 604 रन बनाने वाले रोहित शर्मा छठे स्थान पर खिसक गए हैं। इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में इशान किशन 1259 रनों के साथ पहले, शुभमन गिल (1095 रन) दूसरे और अभिषेक शर्मा (852 रन) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज:
इशान किशन: 1259 रन
शुभमन गिल: 1095 रन
अभिषेक शर्मा: 852 रन
श्रेयस अय्यर: 770 रन
संजू सैमसन: 628 रन
रोहित शर्मा: 604 रन
तिलक वर्मा: 580 रन
केएल राहुल: 558 रन
विराट कोहली: 552 रन
शिवम दुबे: 539 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह