सतना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने सात महीने पहले शिकायत कर धमकाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार की रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बहाने दुष्कर्म किया गया और बाद में जान से मारने की धमकियां दी गईं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी सतना के जिला इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई 7 माह पहले पीड़िता के द्वारा की गई शिकायत के बाद रविवार की रात की गई। अब पुलिस के द्वारा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। शुरुआती दौर में पीड़िता के द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ने ब्लैकमेल किए जाने की बात कही थी। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है। उनके सारे संपर्क सूत्र बंद हो गए हैं।
रविवार की रात हुई कायमी
इस संबंध में सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता ने 24 अप्रैल को लिखित शिकायत की, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने पति की नौकरी लगवाने के सिलसिले में भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा से मिली, तब उनके द्वारा नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया गया। भरोसे में लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुष्कर्म किया। पति की नौकरी नहीं लगी, जब इस बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष से कई बार मिली तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया और इतना ही नहीं प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी। उनके इशारे पर कई लोगों के द्वारा फोन पर धमकियां दी गईं। शिकायत की जांच के उपरांत 5 अक्टूबर रविवार की रात कोलगवां थाने में सतीश शर्मा के विरुद्ध बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज कर पूर्व जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
जंगल में लाश मिलने की दी थी धमकी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा चाय पीने के बहाने उसके घर जबरदस्ती घुस आए, विरोध करने पर धमकया। पीड़िता का कहना है कि सतीश शर्मा पिछले कई सालों से धमकियां दे रहे हैं, वह कहते थे कि मेरी सरकार और सत्ता है, मेरा कुछ नहीं होगा। तुम्हारे जैसी की लाश जंगल में कटी मिलती है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के द्वारा उसके परिवार के सदस्यों को भी धमकियां दी गईं। तब इस मामले में श्री शर्मा ने कहा था कि उन्होंने महिला मीडिया कर्मी को रुपए उधार में दिए थे। वर्ष 2023 में जब जिला अध्यक्ष था, तब पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसका फोन आया, आॅपरेशन के नाम पर मदद मांगी। मित्र से 25 हजार रुपए उधार दिला दिए। कई महीने बाद रुपए मांगने पर उसने धमकाया कि मैं पत्रकार और महिला हूं, किसी केश में फंसा दूंगी।
वायरल हो चुकी है अश्लील चैट
संघ की पृष्ठभूमि से निकलकर भाजपा के जिला अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले सतीश शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। श्री शर्मा का पूर्व में अश्लील चैट सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। सोशल मीडिया में वायरल हुए चैट में वे पार्टी की महिला कार्यकर्ता से तब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राज्यमंत्री, सांसद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां देखने को मिली थीं। इन अश्लील और आपत्तिजनक चैट की स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया के जरिए सामने आए थे। श्री शर्मा और पीड़िता की सेल्फी भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ चुकी है।
पार्टी से किए जा चुके हैं निष्काषित
महिला मीडिया कर्मी के द्वारा दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकी के आरोप लगाए जाने के बाद सतीश शर्मा को भाजपा के द्वारा अप्रैल माह में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया गया था। श्री शर्मा इस आरोप के दायरे में आने के पहले भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी के पुन: दावेदार थे और इसके लिए हर स्तर पर प्रयासरत रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।