सऊदी अरब के इतिहास के जीवित गवाह नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदई का 142 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। उनके 142 साल के सफर और हज की यादों पर विशेष रिपोर्ट।

नासिर अल वदई का 142 साल की उम्र में इंतकाल
रियाद/धहरान अल जनूब: स्टार समाचार वेब
सऊदी अरब के सबसे मोअज्ज़ज़ (सम्मानित) और उम्रदराज शख्स नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदई इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह गए। 142 साल की तवील (लंबी) उम्र पाने वाले इस बुजुर्ग ने अपनी आखिरी सांसें दक्षिणी सऊदी अरब के धहरान अल जनूब में लीं। उनके जनाजे में अकीदतमंदों का एक समंदर उमड़ पड़ा। खबरों के मुताबिक, करीब 7000 से जायद लोगों ने नाम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी और उनके पैतृक गांव अल राशिद में उन्हें सुपुर्दे-खाक किया गया।
मरहूम नासिर अल वदई महज एक शख्स नहीं, बल्कि सऊदी अरब की चलती-फिरती तारीख (इतिहास) थे। उनका जन्म उस दौर में हुआ था जब मौजूदा सऊदी अरब का वजूद भी नहीं था। उन्होंने अपनी आंखों से किंग अब्दुलअजीज से लेकर खादिम-ए-हरमैन शरीफैन किंग सलमान तक का मुकम्मल दौर देखा। वह उस नस्ल के आखिरी गवाह थे, जिसने कबीलाई निजाम को एक जदीद (आधुनिक) और आलीशान मुल्क में तब्दील होते देखा। उनकी मौत के साथ ही सऊदी अरब के माजी (अतीत) का एक सुनहरा बाब (अध्याय) हमेशा के लिए बंद हो गया है।
अहल-ए-खाना (परिवार) के मुताबिक, नासिर साहब एक निहायत ही मजहबी और परहेजगार इंसान थे। उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी सहादत यह रही कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में 40 से ज्यादा बार हज का फरीजा अंजाम दिया। लोग उन्हें सब्र और ईमान का मुजस्समा (प्रतीक) मानते थे। उनकी जिंदगी का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि उन्होंने 110 साल की उम्र में निकाह किया और उसके बाद अल्लाह ने उन्हें एक बेटी की रहमत से भी नवाजा। यह उनके बुलंद हौसले और कुदरती सेहत का अनोखा करिश्मा था।
उनके इंतकाल की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर ताज़ियत (शोक) का सिलसिला शुरू हो गया। यूजर्स उन्हें 'फेथ, पेशेंस और लॉन्ग लाइफ' का सुतून (स्तंभ) बता रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि आज एक ऐसी किताब खामोश हो गई है, जिसके पास हर दौर के किस्से और तजुर्बे थे। नासिर अल वदई की 142 साला जिंदगी आने वाली नस्लों को यह पैगाम देती रहेगी कि सादगी, खुदा पर यकीन और सब्र ही असल जिंदगी की कामयाबी है।
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए। जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ट्रम्प ने 2 हफ्ते में 'पूर्ण जीत' का दावा किया है।
अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने ट्रंप सरकार के H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस लगाने के फैसले को रद्द कर दिया है। बॉस्टन कोर्ट ने इसे टैक्स बताते हुए कहा कि इसके लिए संसद की मंजूरी जरूरी थी। जानिए भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर इसका क्या असर होगा।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में JAAC पर प्रतिबंध और सीट आरक्षण के विरोध में हुई हिंसक झड़प में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 200 घायल हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए अलग-अलग हमलों में मिलिट्री इंटेलिजेंस के लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई सैन्यकर्मी मारे गए हैं। BLA, BRAS और BRG ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी जंग रोकने के लिए जारी बातचीत के बीच इजरायल ने एक नया फ्रंट खोल दिया है। लेबनान में इजरायली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजरायल के शहरों पर मिसाइलें क्या दागीं, नेतन्याहू की सेना ने तेहरान को बदलापुर बना दिया।
दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आज सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र में दहशत फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई और सुनील मीणा गैंग ने पुर्तगाल में भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीड़ितों को जानलेवा धमकी दी गई है।
तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी आर्डर के कारण हुई। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते उत्तर कोरिया के दौरे पर जाकर किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती नजदीकी के बीच इस यात्रा के भू-राजनीतिक मायनों को समझें।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट सुखोई SU-57 के साझा विकास और रक्षा तकनीक शेयर करने का बड़ा ऑफर दिया है। जानिए पुतिन ने अमेरिका और भारतीय वायुसेना को लेकर क्या कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह