ज्योतिष के अनुसार, शनि 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। जानिए 138 दिन बाद शनि की सीधी चाल से मेष, वृषभ, कन्या, तुला और कुंभ राशि को 2025 और 2026 में कैसे मिलेगा बम्पर लाभ, और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार।

धर्म डेस्क. स्टार समाचार वेब
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का समय लेते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया था और 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री (उल्टी चाल) हुए थे।
अब, 28 नवंबर को, शनि मीन राशि में वक्री अवस्था से मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं और वह साल 2026 में भी इसी राशि में रहेंगे। शनि के 138 दिन बाद मार्गी होने से 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। इन राशियों को न सिर्फ इस साल बल्कि साल 2026 में भी कई बड़े लाभ मिलेंगे।
आइए जानते हैं कि शनि की सीधी चाल से किन 5 राशियों को विशेष लाभ होने वाला है....
शनि का मार्गी होना मेष राशि वालों के लिए अद्भुत लाभ लेकर आएगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। शनिदेव की कृपा से आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी और मकान व वाहन खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आप अपने ज्ञान और अनुभव से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में मार्गी होना अत्यंत फायदेमंद साबित होगा। शनिदेव की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। ससुराल पक्ष की समस्याएं खत्म होंगी और संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और आप हर क्षेत्र में सुरक्षित महसूस करेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना कई शुभ परिणाम लाएगा। यदि आप काफी समय से मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा रख रहे हैं, तो शनिदेव की कृपा से वह इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी टारेगट पूरे होंगे। साल 2026 में भी आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी और हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे और प्यार भरी नोकझोंक हो सकती है।
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद शानदार रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आप साल 2026 में भी शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे। शनिदेव की कृपा से बिजनेस में अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है।
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव का मार्गी होना इस राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आमदनी में वृद्धि होगी। पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा और शेयर बाजार में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वरोजगार करने वालों को पहले से ज्यादा मुनाफा होगा। नए साल के मौके पर परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है। आपको विदेश से नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 500 रुपए की VIP दर्शन टिकट बंद करने के बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया। अब श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए नदी किनारे बने नए रैंप का उपयोग होगा।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जानिए 15 नवंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और राहुकाल की पूरी जानकारी हिंदी में
जानिए 15 नवंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी संपूर्ण भविष्यवाणी हिंदी में।
15 नवंबर 2026 का राशिफल (15 November 2026 Horoscope) पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का संपूर्ण भविष्यफल।
जानिए 14 नवंबर 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन आपके करियर, वित्त, स्वास्थ्य और संबंधों के लिए कैसा रहेगा, यहाँ विस्तार से पढ़ें।
जानिए 14 नवंबर 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन। पढ़ें करियर, स्वास्थ्य, धन और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 14 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग विस्तार से। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल की सही समय सारणी
कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी (अक्षय नवमी) 2026 की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। समझें सत्ययुग के आरंभ और आंवले के वृक्ष की उपासना से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं।
छठ महापर्व 2026 (13-16 नवंबर) की पूरी जानकारी। जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य, उषा अर्घ्य, नियम, पूजा सामग्री और सूर्य उपासना के इस महान पर्व का महत्व।