भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।

मुंबई । स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र के दौरान जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन की शुरुआत मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान पर हुई थी, लेकिन 10 बजते-बजते बाजार का मूड अचानक बदल गया और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में आ गए। आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव के चलते बाजार की यह चाल बदली है।
सुबह 11:00 बजे के अपडेट के अनुसार, शेयर बाजार का मूड अचानक खराब होने के बाद सेंसेक्स 107 अंक की गिरावट के साथ 74,751 के लेवल पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 41 अंक फिसलकर 23,374 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह आईटी स्टॉक्स का दबाव है, जिसमें एचसीएल टेक (HCL Tech) 2.74 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 1245 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस (TCS) भी आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं।
इससे पहले सुबह 9:15 बजे बाजार खुलने पर वॉल स्ट्रीट की तेजी और एशियाई बाजारों की रौनक का असर दलाल स्ट्रीट पर साफ दिखाई दिया था। बाजार खुलते ही पहले मिनट के भीतर सेंसेक्स ने तेजी का शतक लगाते हुए 75,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था, जबकि निफ्टी 23,489 के स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 42 अंक की बढ़त के साथ 74,901 के लेवल पर खुला था, जबकि एनएसई निफ्टी ने 39 अंकों की तेजी के साथ 23,454 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी।
कारोबार की शुरुआत से पहले सुबह 8:10 बजे ही भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेत काफी सकारात्मक नजर आ रहे थे। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) करीब 75 अंक की बढ़त के साथ 23,521 के आसपास कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख था, जबकि अमेरिकी बाजार यानी वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान जोरदार तेजी दर्ज की गई थी, जिसका शुरुआती असर घरेलू बाजार पर भी दिखा था।
बीते सोमवार के कारोबारी सत्र में बाजार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा था। सेंसेक्स 564 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 74,858 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,987 के ऊपरी स्तर को भी छुआ था। वहीं, निफ्टी 82 अंक यानी करीब 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,429 पर बंद हुआ था।
बाजार में लगातार चौथे सत्र के दौरान तेजी का दौर जारी रहा था। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश और वैश्विक शेयर बाजारों की मजबूती ने घरेलू बाजार को मजबूत सहारा दिया था। हालांकि, ब्रेंट क्रूड के ऊंचे स्तरों पर बने रहने के कारण निवेशक अब भी बाजार में कुछ हद तक सावधानी बरत रहे हैं। इसके अलावा, एनएसई के आईपीओ (NSE IPO) पर निवेशकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है और इस पर 5 गुना से ज्यादा बोलियां लगाई गई हैं, जिससे ग्रे मार्केट में भी इसके शेयरों का प्रीमियम बढ़ गया है।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपये) का जीवाश्म ईंधन आयात किया। कच्चे तेल की खरीद में 10% की बढ़ोतरी और रिफाइनरियों के आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को बिकवाली का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। सेंसेक्स 537.56 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.45 के स्तर पर पहुंच गया।
अक्टूबर 2026 के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी। खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के महंगे होने से खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हुई, जो RBI के टॉलरेंस बैंड से अधिक है। जानिए इसका अर्थव्यवस्था और रेपो रेट पर असर।
भारतीय जीवन बीमा निगम, कोफोर्ज, अडानी ग्रीन एनर्जी और मीशो को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। नवंबर-2026 के इंडेक्स रिव्यू के तहत हुए इस बदलाव के बाद वैश्विक इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 12.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर को पार कर गया। इस तेजी में वित्तीय और मीडिया शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 सूचकांक 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,255 पर पहुंच गया।
रैटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के मजबूत आर्थिक संकेतकों और ऊर्जा संकट से कुशलतापूर्वक निपटने के आधार पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।
मदर डेयरी ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। नई कीमतें कल यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं।
आज के समय में जेब में स्मार्टफोन होना आम बात है, नुक्कड़ की चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई भुगतान किया जा रहा है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पूरी तरह से एक कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण बैंक और आटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। इन क्षेत्रों के शेयरों ने बाजार को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह