स्टार समाचार वेब. बिजनेस डेस्क
20 जुलाई, 2025 – इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यदि आप आज, रविवार को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले नवीनतम दरें अवश्य जान लें। आज सोने का भाव ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी ₹1.16 लाख प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
आज, 20 जुलाई 2025 को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने और चांदी के भावों के अनुसार:
-
22 कैरेट सोने का दाम ₹91,850 प्रति 10 ग्राम है।
-
24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,190 प्रति 10 ग्राम है।
-
18 कैरेट सोने का रेट ₹75,150 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
-
वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,16,000 चल रहा है।
विभिन्न शहरों में सोने के नवीनतम भाव (रविवार, 20 जुलाई 2025)
18 कैरेट सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम):
-
दिल्ली सराफा बाजार: ₹75,150
-
कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार: ₹75,030
-
इंदौर और भोपाल: ₹75,070
-
चेन्नई सराफा बाजार: ₹75,550
22 कैरेट सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम):
-
भोपाल और इंदौर: ₹91,750
-
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार: ₹91,850
-
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार: ₹91,700
24 कैरेट सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम):
-
भोपाल और इंदौर: ₹1,00,190
-
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार: ₹1,00,040
-
हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु और मुंबई सराफा बाजार: ₹1,00,090
-
चेन्नई सराफा बाजार: ₹1,00,040
चांदी के नवीनतम भाव (रविवार, 20 जुलाई 2025)
1 किलोग्राम चांदी का आज का भाव:
-
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली सराफा बाजार: ₹1,16,000
-
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार: ₹1,26,000
-
भोपाल और इंदौर: ₹1,16,000
सोने की शुद्धता कैसे जांचें?
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं।
-
24 कैरेट गोल्ड: यह 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
-
22 कैरेट गोल्ड: इसमें लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। इसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
-
हॉलमार्क: 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
-
महत्वपूर्ण: 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते हैं, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसीलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
नोट: सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।