इस बार दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या को एक अनूठा उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तैयार हो रहे एक भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है।
मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है। रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में 1,500 रुपए आएंगे। सरकार गुरुवार को लाड़ली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने जा रही है।
रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना को 250 रुपए का उपहार देने का ऐलान किया है। लेकिन इस ऐलान को पूरा करने के लिए सरकार को एक बार फिर भारी कर्ज लेना पड़ रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब लाड़ली बहना के लिए सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है।















