सतना में महिला सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद हालात चिंताजनक हैं। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, जबरिया विवाह के लिए किए गए अपहरणों में से 20 प्रतिशत मामले केवल सतना जिले में दर्ज हुए। बेटियों को बरगलाकर शादी के नाम पर अपहरण, लज्जा भंग और बलात्कार के मामलों में लगातार वृद्धि समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है।
देशभर की जेलों में अनगिनत कैदी सजा काट रहे हैं। जहां आलम यह है कि अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हो गए हैंं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात पश्चिम बंगाल से सामने आई। जहां राज्य के कम और विदेशी कैदी सबसे ज्यादा है। यह खुलासा एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ है।
एनसीआरबी ने देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2 फीसदी ज्यादा हैं। देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। रेप केस में राजस्थान (5,078 केस) का पहला स्थान है।















