आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होने वाला है। पार्टी के इस कदम को राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
अवैध खनन से जुड़े एक लंबे समय से लंबित मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हाई कोर्ट जस्टिस को सीधे फोन लगाने के खुलासे के बाद उनके वकीलों ने मुकदमे से हाथ खींच लिए हैं।हाई कोर्ट को भेजे पत्र में पाठक के वकील अंशुमान सिंह ने 1 सितंबर की सुनवाई के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र किया है।
एअर इंडिया विमान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। अब देशभर में यात्रियों की सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगा है। यहां तक कि लोग अब एअर इंडिया में सफर करने से कतराने लगे हैं। दरअसल, दिल्ली से अमृतसर की उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान को पायलट ने अचानक उड़ान भरने से पहले रोक दिया।















