अक्षय तृतीया 2026 पर आज से चारधाम यात्रा शुरू। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। जानिए शुभ मुहूर्त, सुरक्षा इंतजाम और यात्रा की पूरी जानकारी
गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है।














