प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 230 करोड़ की लागत से बने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण कर विपक्ष पर तीखे हमले किए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को बिहार के तीन विधानसभा क्षेत्रों बगहा, सहरसा, सिकटा में एनडीए उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस और 'महाठगबंधन' पर जमकर निशाना साधा, परिवारवाद पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ' मंत्र की प्रशंसा की।














