छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को ये दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले गुरुवार को गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था। दरअसल, बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को मार गिराया।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट हुआ है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में धमाका होने से पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके के पूरी तरह से घेर लिया है।














