महाराष्ट्र के बीड जिले से बड़ी खबर है, जहां हाईवे पर एक डीजल टैंकर पलटने के बाद भीषण विस्फोट हुआ। धमाके के कारण आग आसपास के इलाके में भी फैल गई। इस हादसे से ट्रैफिक बाधित हो गया और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।
हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई है। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। फायर सर्विस ने बताया कि अब तक 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कम से कम 44 लोगों की मौत हो चुकी है। 300 लोग अभी भी लापता हैं।














