मनुष्य के जीवन का आधार पर्यावरण है, अगर पर्यावरण सुरक्षित होगा तो ही, जीवसृष्टी का संरक्षण संभव हैं। हमारे आसपास के वातावरण में मौजूद आवश्यक तत्वों की मौजूदगी पर्यावरण का अमूल्य हिस्सा है, जैसे - हवा, पानी, धूप, पहाड़, नदियां, समुद्र, जंगल, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जमीन, आकाश, धातु, खनिज, हिमखंड व अन्य मिलकर पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2025) विशेष: मानवीय लालच कैसे बना जीवसृष्टि के विनाश का कारण? हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट और विश्व आर्थिक मंच के चौंकाने वाले आंकड़े और इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी।














