कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के गठन और विचारणीय विषयों को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानिए 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाली इस महत्वपूर्ण आयोग की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में मामूली वृद्धि हुई है। वित्त विभाग ने Consumer Price Index के आधार पर उनके वेतन की वार्षिक वृद्धि दर 2.94% करने के आदेश जारी किए है। इससे संविदाकर्मियों के वेतन में 375 से 2500 रुपए तक का इजाफा होगा।














