पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड, भोपाल में 8 डिग्री और इंदौर-राजगढ़ में 7 डिग्री तापमान दर्ज। मौसम विभाग ने 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया। जानें ठंड बढ़ने का कारण और किन शहरों में रहा सबसे कम तापमान।














