स्टार सुबह के खबरों के सफरनामे में जानें, पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, अमेरिका के टैरिफ पर मोहन भागवत की राय, मुंबई-दिल्ली हाई कोर्ट को मिली बम की धमकी, और सोम डिस्टलरी में ₹50 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला।
भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी के पांच ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग ने छापेमारी की। जहां दावा किया जा रहा है कि टैक्स चोरी का आंकड़ा 50 करोड़ तक जा सकता है। इसी बीच कंपनी ने 14 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। उक्त छापेमार कार्रवाई से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है।














