भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी के पांच ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग ने छापेमारी की। जहां दावा किया जा रहा है कि टैक्स चोरी का आंकड़ा 50 करोड़ तक जा सकता है। इसी बीच कंपनी ने 14 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। उक्त छापेमार कार्रवाई से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है।

भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी के पांच ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग ने छापेमारी की।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी के पांच ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग ने छापेमारी की। जहां दावा किया जा रहा है कि टैक्स चोरी का आंकड़ा 50 करोड़ तक जा सकता है। इसी बीच कंपनी ने 14 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। उक्त छापेमार कार्रवाई से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है। जांच में कच्चे बिल आदि मिले हैं। कम्प्यूटर में दर्ज रेकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेश की प्रमुख शराब कंपनी सोम डिस्टलरी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है। सेंट्रल एक्साइज विभाग ने बुधवार को भोपाल और रायसेन जिले में कंपनी के पांच ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की, जो गुरुवार देर रात तक जारी रही। शुरुआती जांच में टैक्स चोरी के संकेत मिलने पर कंपनी प्रबंधन ने करीब 14 करोड़ रुपए विभाग के पास जमा करा दिए हैं। विभागीय जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि टैक्स चोरी का कुल आंकड़ा 50 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच सकता है। फिलहाल विभाग की टीम दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच कर रही है।
छापेमारी रायसेन जिले के सेहतगंज और गोचरा चक स्थित यूनिट्स व भोपाल के एमपी नगर स्थित मुख्यालय में की गई। आरोप है कि कंपनी ने विदेशी बोतलों के आयात से जुड़े लाइसेंस में गड़बड़ी कर सरकार को भारी टैक्स नुकसान पहुंचाया। जांच में पाया गया कि आयातित बोतलों का वास्तविक स्टॉक कम दिखाया गया और निर्यात संबंधी दस्तावेज अधूरे पाए गए।
सेहतगंज यूनिट और भोपाल दफ्तर में जब विभागीय टीम पहुंची तो कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। वहीं, कंपनी के एक प्रबंधक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह नियमित प्रक्रिया है, छापेमारी नहीं। हालांकि, वे यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि कार्रवाई किस विशेष मामले में की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सोम ग्रुप पर आयकर विभाग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। पूर्व की छापेमारियों में करोड़ों रुपए की अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं।
सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान जारी कर खुलासा किया कि सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज लिमिटेड ने अग्रिम प्राधिकरण योजना से जारी करीब 350 अग्रिम प्राधिकरणों के तहत बीयर की खाली कांच की बोतलें और बीयर के डिब्बे आयात किए थे। कंपनी ने इन सामग्रियों को शराब के साथ पैक कर घरेलू बाजार में भेजा। इसलिए जांच शुरू की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।