मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट के लिए मुख्यंमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनदंन किया। राज्यपाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार का विजन डॉक्यूमेंट समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047 की प्रति भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस दीपक कुमार सक्सेना को अब आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद को सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु माना जाता है।














