दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। तमिलनाडु से आठआतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है।














