Meta ने Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए 'Plus' सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा की है। इसमें स्टोरी री-वॉच काउंट, हाइड व्यूज और एडवांस बिजनेस टूल्स मिलेंगे। जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप के लिए नए 'प्लस' (Plus) सब्सक्रिप्शन प्लान रोल आउट कर रही है। इस नए कदम के तहत यूजर्स को कई ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स, कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स और स्पेशल टूल्स मिलेंगे, जो अब तक मुफ्त वर्जन में उपलब्ध नहीं थे।
यह कदम मेटा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी विज्ञापन (Ads) के अलावा सीधे यूजर्स से कमाई का एक नया और मजबूत जरिया तैयार करना चाहती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नए 'प्लस' प्लान कंपनी के मौजूदा 'मेटा वेरिफाइड' (Meta Verified) प्लान की जगह नहीं लेंगे, बल्कि यह एक अलग सर्विस होगी।
मेटा ने फिलहाल इन नए 'प्लस' सब्सक्रिप्शन प्लान्स को ग्लोबल लेवल पर रोल आउट करने का ऐलान किया है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग की सटीक तारीख क्या होगी, इस पर कंपनी ने अभी पर्दा नहीं उठाया है। चूंकि भारत मेटा के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बेस वाला देश है, इसलिए कंपनी किसी भी बड़े फीचर को यहाँ सीधे तौर पर लाने के बजाय 'फेज्ड मैनर' (चरणबद्ध तरीके) से रोल आउट करती है।
मेटा ने इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस को मुख्य रूप से उन यूजर्स और क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो अपने सोशल मीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि यूजर्स यह देख पाएंगे कि कुल कितने लोगों ने उनकी स्टोरी को दोबारा (Re-watch) देखा है।
प्लस वर्जन में मिलेंगे ये फीचर्स
मल्टीपल कस्टमाइज्ड लिस्ट : अभी तक इंस्टाग्राम पर सिर्फ 'क्लोज फ्रेंड्स' की एक ही लिस्ट बनाने की सुविधा है। लेकिन नए फीचर की मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कई अलग-अलग लिस्ट बना सकेंगे। इससे आप यह तय कर पाएंगे कि आपकी कौन सी फोटो या वीडियो किस ग्रुप को दिखाई दे।
24 घंटे के बाद भी टिकी रहेगी स्टोरी: वर्तमान में कोई भी स्टोरी 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद हट जाती है। प्लस सब्सक्रिप्शन में आप इसे 24 घंटे से ज्यादा समय तक अपनी प्रोफाइल पर लाइव रख सकेंगे। इसके साथ ही, हफ्ते में एक बार अपनी किसी खास स्टोरी को 'स्पॉटलाइट' करने का मौका मिलेगा, जिससे उसे ज्यादा से ज्यादा व्यूज मिल सकें।
चोरी-छिपे देखें दूसरों की स्टोरी (स्टॉक मोड): अब आप सामने वाले की स्टोरी चुपके से देख सकते हैं और उसे कानों-कान खबर नहीं होगी। आपका नाम उसकी 'स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट' में नहीं आएगा। इसके विपरीत, आप अपनी स्टोरी देखने वालों के नामों को आसानी से सर्च भी कर सकेंगे।
बिना शोर-शराबे के प्रोफाइल अपडेट: अगर आप कोई फोटो या वीडियो सीधे अपनी प्रोफाइल या हाइलाइट्स में सेव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके दोस्तों के होम फीड पर कोई नोटिफिकेशन या नया पोस्ट नहीं जाएगा। यानी बिना किसी को परेशान किए आप अपनी प्रोफाइल चमका सकते हैं।
प्रोफाइल सजावट के नए टूल्स: आपकी प्रोफाइल को दूसरों से अलग और खूबसूरत बनाने के लिए नए आकर्षक फॉन्ट्स, स्क्रीन पर तैरने वाले 'सुपर हार्ट' रिएक्शन्स और मनपसंद ऐप आइकन्स बदलने की सुविधा मिलेगी।
वॉट्सएप प्लस का पूरा फोकस चैटिंग को मजेदार और व्यक्तिगत बनाने पर है। इसमें यूजर्स को चैट्स को पूरी तरह से कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा।
कस्टम थीम्स और रिंगटोन्स: अब आप ऐप के लुक को बदलने के लिए नई थीम्स और हर कॉन्टैक्ट के लिए कस्टम रिंगटोन्स सेट कर पाएंगे।
एडिशनल पिंड चैट्स: जरूरी चैट्स को टॉप पर रखने के लिए और ज्यादा विंडो मिलेंगी।
प्रीमियम स्टिकर्स: चैटिंग को एक्सप्रेसिव बनाने के लिए खास और एनिमेटेड प्रीमियम स्टिकर्स का एक्सेस मिलेगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते क्रेज के बीच मेटा अपने एआई यूजर्स के लिए दो नए पेड प्लान्स की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, सामान्य यूजर्स के लिए बुनियादी मेटा एआई हमेशा की तरह बिल्कुल मुफ्त रहेगा।
| प्लान का नाम | मासिक कीमत (डॉलर में) | भारतीय रुपये में अनुमानित कीमत | मुख्य खासियतें |
| मेटा वन प्लस | $7.99 / महीना | करीब ₹770 | बेसिक एआई टूल्स और इमेज जनरेशन का एक्सेस। |
| मेटा वन प्रीमियम | $19.99 / महीना | करीब ₹1,900 | मुश्किल कामों के लिए डीपर रीजनिंग, हाई कंप्यूट क्वेरीज और हाई-क्वालिटी वीडियो-इमेज जनरेशन। |
मेटा ने उन लोगों के लिए भी विशेष प्लान तैयार किए हैं जो इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल बिजनेस या प्रोफेशनल तौर पर करते हैं। इनकी टेस्टिंग इसी हफ्ते शुरू हो रही है:
कीमत: $14.99/माह (लगभग ₹1,450)
फायदे: इसमें यूजर्स को वेरिफाइड बैज (ब्लू टिक), फर्जी अकाउंट्स से सुरक्षा और एक एन्हांस्ड 'लिंकशीट' मिलेगी, जिससे वे अपने सभी सोशल मीडिया चैनल्स के लिंक एक ही जगह जोड़ सकेंगे।
कीमत: $49.99/माह (लगभग ₹4,800)
फायदे: इसमें एसेंशियल प्लान के सभी फायदों के साथ-साथ फेसबुक फीड में फीचर होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, सर्च रिजल्ट में अकाउंट ऊपर दिखेगा, रील्स पर एक बोल्ड 'फॉलो' बटन मिलेगा और आपके कंटेंट से एंगेज करने वाले लोगों को ऑटोमैटिक फॉलो इनविटेशन जाएगा।
बिजनेस टूल्स: यह प्लान कंपनियों को अपनी वेबसाइट या ऑनलाइन शॉप पर ट्रैफिक बढ़ाने में मदद करेगा। इसमें डीपर कॉम्पिटिटिव इनसाइट्स (एनालिटिक्स टूल्स), ऑप्टिमाइज्ड शेड्यूलिंग टूल्स और बिना पासवर्ड शेयर किए दूसरे मॉडरेटर्स को एक्सेस देने की सुविधा मिलेगी।
कंटेंट प्रोटेक्शन: अगर कोई दूसरा यूजर आपका रील या कंटेंट दोबारा इस्तेमाल करता है, तो तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा ताकि आप ओरिजिनल रील का क्रेडिट लेबल मांग सकें।
पिछले एक दशक या उससे ज्यादा समय से फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप हमारे लिए पूरी तरह मुफ्त रहे हैं। ये कंपनियां हमारे डेटा और विज्ञापनों (Ads) के जरिए हर साल अरबों डॉलर की कमाई करती थीं। लेकिन अब परिदृश्य बदल चुका है:
यूजर ग्रोथ में ठहराव: पूरी दुनिया में इन ऐप्स के यूजर्स की संख्या अब अपने चरम (Peak) पर पहुंच चुकी है। यानी अब नए यूजर्स के जुड़ने की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।
कड़े प्राइवेसी नियम: वैश्विक स्तर पर डेटा प्राइवेसी को लेकर नियम काफी सख्त हो गए हैं (जैसे एप्पल का ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी फीचर)। इससे कंपनियों के लिए टारगेटेड विज्ञापन दिखाना मुश्किल हो गया है, जिससे एड रेवेन्यू पर सीधा असर पड़ा है।
यही वजह है कि मेटा भी अब एलन मस्क के 'X' (ट्विटर) की राह पर चल पड़ी है और सीधे यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फीस लेकर अपनी कमाई का एक नया और सुरक्षित जरिया बना रही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अमित शाह पर विवादित टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने आवाज का नमूना जांचने की याचिका को खारिज कर दिया।
केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए 2,19,353 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें सेमीकंडक्टर 2.0, वाराणसी एलिवेटेड कॉरिडोर और यूरिया नीति सहित कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से फैली आग में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। प्रशासन ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में लिया है।
भारत और UK के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू हो गया है। जानें कैसे स्कॉच व्हिस्की, लग्जरी कारें और फैशन ब्रांड्स सस्ते होंगे और भारतीय निर्यातकों को कैसे मिलेगा ग्लोबल मार्केट का लाभ।
जानिए देश के मानसून का हाल। जहाँ एक ओर राजस्थान, दिल्ली और एमपी में गर्मी बढ़ी है, वहीं पूर्वी भारत में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ओडिशा और असम के ताजा हालात यहाँ पढ़ें।
कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड-2026 में भारत ने इतिहास रच दिया है। 87 देशों के बीच भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया। सबसे खास बात यह रही कि भारतीय टीम के सभी पांचों छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते और इनमें से चार छात्र कोटा कोचिंग से जुड़े रहे।
उत्तर प्रदेश के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता ठुकराई। जानिए ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद की वर्तमान स्थिति।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की SIT को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट और CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जानें ताजा अपडेट।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त। रामबन में ब्रेक फेल होने से दो बसें और एक कार टकराई, 18 श्रद्धालु घायल। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी आपराधिक केस में सह-आरोपी को दूसरे आरोपी की माफी याचिका का विरोध करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अगर कोई आरोपी सरकारी गवाह बनता है, तो अन्य सह-आरोपियों के पास मुकदमे के दौरान जिरह के जरिए उसकी विश्वसनीयता को चुनौती देने का पूरा मौका होता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह