भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार (18 मई) को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान दोनों ही पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जहां आरोपी पति के वकील ने ट्विशा की मानसिक स्थिति और दवाइयों पर सवाल उठाए, वहीं मृतका के परिवार के वकील ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए जमानत का कड़ा विरोध किया.
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस थीं, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम कर चुकी थीं. उनकी मुलाकात भोपाल के समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोनों ने करीब 5 महीने पहले ही 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी, जिसके बाद ट्विशा भोपाल शिफ्ट हो गई थीं. बता दें कि ट्विशा की सास एक रिटायर्ड जज हैं. शादी के महज कुछ महीनों बाद ही, 12 मई की रात को ट्विशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला, जिसके बाद से ही इस मामले में हड़कंप मचा हुआ है.
अदालत में अग्रिम जमानत के लिए दलीलें पेश करते हुए समर्थ सिंह के वकील ने कहा कि यह दहेज प्रताड़ना का मामला नहीं है. वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि पैसे के लेन-देन का कोई सबूत नहीं है। ट्विशा खुद भी काफी पैसे खर्च करती थी. पुलिस को इस बात की जांच करनी चाहिए कि पैसा आखिर कहां खर्च हो रहा था। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन ट्विशा की मनोदशा बिल्कुल ठीक थी. वह उसी दिन पार्लर भी गई थी और उसने अमेजॉन से एक पार्सल भी मंगवाया था, जो अब तक खुला नहीं है। आरोपी के वकील ने धारा 94 के तहत आवेदन करने की बात कहते हुए अस्वाभाविक मृत्यु के कारणों पर सवाल उठाया और आशंका जताई कि क्या ट्विशा को कोई ब्लैकमेल कर रहा था?
दवाइयों और मानसिक स्थिति की जांच की मांग
वकील ने दावा किया कि ट्विशा कुछ दवाइयां ले रही थीं, जिसकी पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित हो कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. अगर वह प्रताड़ित थी, तो बार-बार ससुराल वापस क्यों आ रही थी.
दूसरी तरफ, ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने अग्रिम जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने इसे एक बेहद गंभीर और 'एक्सेप्शनल केस' बताते हुए पीड़ित पक्ष के वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस में पुलिस और वकीलों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है. वकील ने कोर्ट से कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या ट्विशा के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल उसका पति समर्थ कर रहा था? वॉट्सएप चैट में सभी प्रताड़नाओं का स्पष्ट उल्लेख है. वकील ने कहा कि लड़की के घरवाले हमेशा यही कोशिश करते हैं कि घर बचा रहे और समाज की इसी परंपरा के कारण ट्विशा चुप रही. वह केवल मामूली एंजायटी की पिल्स लेती थी, जो आज के समय में किसी को भी हो सकती है.
पीड़ित पक्ष के वकील ने घटना के बाद के घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा, "जब ट्विशा का शव तीसरे फ्लोर पर था, तो उसे ग्राउंड फ्लोर पर लाकर सीपीआर (CPR) क्यों दिया गया? क्या ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया ताकि यह सब सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में आ सके? आपने तीसरे फ्लोर पर ही उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?"
वकील ने आशंका जताई कि चूंकि घर अभी भी आरोपी पक्ष के नियंत्रण में है, इसलिए सबूतों के साथ छेड़खानी की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष जो भी दलीलें दे रहा है, वह ट्रायल का हिस्सा हैं, इसलिए इस मोड़ पर अग्रिम जमानत बिल्कुल नहीं दी जानी चाहिए.
SEO Title (शीर्षक): Twisha Sharma Bhopal Case: | Bhopal Model Case Update
SEO Description (विवरण):
Keywords (की वर्ड): Twisha Sharma Bhopal, Twisha Sharma Death Case, Samarth Singh Anticipatory Bail, Bhopal Model Death, Twisha Sharma Actress,
URL:

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।