रीवा के पड़रा रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के पड़रा रेलवे ओवर ब्रिज में गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन काल बन कर कई मीटर तक दौड़ता रहा। जिसकी चपेट में आने से पांच बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुये सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत नाजुक बतायी है। वहीं पुलिस ने वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दिया है।
राहगीरों की माने तो गुरुवार की देर रात रेलवे ओव्हर ब्रिज के ऊपर कई बाइक चकनाचूर हालत में बिखरी पड़ी थी। जिसमें सवार पांच युवक इधर उधर लहूलुहान हालत में पड़े थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी तेज रफ्तार वाहन ठोकर मारते हुये निकल गया है। राहगीरों ने ही राहत एवं बचाव कार्य करते हुये पुलिस को सूचना दिया। घायल हुये पांच युवकों को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे और अपनों की हालत गंभीर देख उन्हें रात में ही निजी अस्पताल उपचार कराने ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठोकर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश श्ुारू कर दिया है। इसके लिये आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़े: शावकों की सुरक्षा में जंगल छोड़ रिसोर्ट पहुंची बाघिन, मदरहुड की दिखी मिसाल
शहर से गुजरते हैं भारी वाहन
उल्लेखनीय है कि इन दिनों चोरहटा-रतहरा के बीच बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से रात में नो इंट्री खुलते ही भारी वाहन शहर में प्रवेश कर जाते हैं। इन वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि दुपहिया व चार पहिया वाहन चालक की जान सांसत में फंस जाती है।
सप्ताह भर पूर्व हुई थी मौत
बेलगाम दौड़ने वाले भारी वाहन काल बन चुके हैं। सप्ताह भर पूर्व ही छोटी पुल के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया था, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके पूर्व भी ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर रतहरा के बीच कई लोगों की जान इन वाहनों के चपेट में आने से जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों की आंखे नहीं खुल रही है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश... डिंडोरी में जबलपुर जा रही बस रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी
नहीं नजर आती यातायात पुलिस
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की होती है। लेकिन पुलिस रात के वक्त कहीं नजर नहीं आती है। जिससे यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके। यही वजह है कि शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। जिसकी वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।