अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में शनिवार को दो बड़ी हिंसक घटनाएं हुईं। न्यू जर्सी के चिक-फिल-ए रेस्टोरेंट में गोलीबारी में 1 की मौत, जबकि न्यूयॉर्क में तीन बुजुर्गों पर मचेती से हमला हुआ।

फाइल फोटो
न्यूयार्क। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के दो प्रमुख शहरों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में हुई हिंसक वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन अलग-अलग घटनाओं में अंधाधुंध गोलीबारी और चाकूबाजी की खबरों से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच दहशत का माहौल है। प्रशासन ने दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है।
न्यू जर्सी के यूनियन टाउनशिप स्थित मशहूर रेस्टोरेंट 'चिक-फिल-ए' (Chick-fil-A) में शनिवार रात करीब 8:40 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावर काउंटर के पीछे जा घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। इस हिंसक घटना में छह लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि हमलावरों के मकसद और पहचान के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
दूसरी खौफनाक वारदात न्यूयॉर्क के व्यस्त ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार सुबह हुई। यहां 44 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसकी पहचान एंथनी ग्रिफिन के रूप में हुई है, ने 'मचेती' (एक बड़ा चाकू) लेकर तीन बुजुर्गों पर बिना किसी कारण हमला कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर खुद को 'लुसिफर' कह रहा था। इस हमले में 65 से 85 वर्ष की आयु के तीन बुजुर्ग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन जब वह अधिकारियों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा, तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने पुष्टि की है कि हमले में घायल तीनों बुजुर्गों की हालत अब स्थिर है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस विभाग इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है और पारदर्शिता के लिए जल्द ही बॉडी-कैमरा फुटेज जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में हाल के महीनों में सार्वजनिक स्थानों पर हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और एफबीआई (FBI) हाई अलर्ट पर हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया गया है, जो लॉन्च होने के महज 3 घंटे के भीतर ही बिक गया। 1926 के बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर छपी है।
तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ और तबाही की पूरी जानकारी। जानें मृतकों, लापता लोगों और ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से।