पेंटागन ने माना कि ईरान के हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। अमेरिका ने ईरान के 9 शहरों पर हवाई हमले किए, जबकि इजराइल ने युद्ध में सीधे शामिल होने से इनकार किया है।

ईरान से युद्ध में सैनिकों के मरने का आंकड़ा आया सामने
वाशिंगटन डीसी। स्टार समाचार वेब
अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि ईरान के जवाबी हमलों में उसके लगभग 100 सैनिक घायल हुए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये सैनिक 7 जुलाई के बाद हुए हमलों की चपेट में आए थे। यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के जवाब में आया है, जिसमें दावा किया गया था कि रक्षा मंत्रालय ईरान के साथ युद्ध में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की सटीक जानकारी छिपा रहा है। पार्नेल ने स्पष्ट किया कि सूचना सार्वजनिक करने में जानबूझकर देरी की गई, ताकि सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पेंटागन के अनुसार, ईरान के हमलों में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों में से 96% सैनिक पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ज्यादातर सैनिकों को हल्की सिर की चोट यानी कनकशन (Concussion) का सामना करना पड़ा था, जिनका समय पर उचित इलाज किया गया।
मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार चरम पर पहुंचता जा रहा है। ईरान ने सोमवार को उन सभी देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने स्थापित हैं। इसके कड़े जवाब में अमेरिकी सेना ने मंगलवार सुबह ईरान के 9 प्रमुख शहरों पर भीषण हवाई हमले किए।
ईरान की लेबर न्यूज एजेंसी के मुताबिक,अबदानान, बंदर अब्बास, बंदर लेंगेह, बुशेहर, चाबहार, केश्म द्वीप, सीरिक, शीराज, कोनारक में अमेरिका ने हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस कार्रवाई की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें हमलों के बाद उठते धुएं के गुबार साफ देखे जा सकते हैं।
एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान आमने-सामने हैं, वहीं इजराइल ने इस जंग से फिलहाल दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। इजराइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने मध्य इजराइल के याद बिन्यामिन में आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि इजराइल की इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल होने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति उनके पक्ष में है, हालांकि देश किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया गया है, जो लॉन्च होने के महज 3 घंटे के भीतर ही बिक गया। 1926 के बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर छपी है।
तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ और तबाही की पूरी जानकारी। जानें मृतकों, लापता लोगों और ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से।