IPL 2026 फाइनल में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सीधे वृंदावन पहुंचे। जानिए संत प्रेमानंद महाराज की कुटिया में हुई इस आध्यात्मिक मुलाकात और वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई।

विराट-अनुष्का ने प्रेमानंदजी से आाशीर्वाद लिया
स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। मैदान पर खिताबी जश्न मनाने के तुरंत बाद यह स्टार कपल सीधे अध्यात्म की शरण में वृंदावन पहुंच गया।
मैदान पर जैसे ही आरसीबी की जीत पक्की हुई, 'किंग कोहली' अपनी सबसे बड़ी ताकत और लकी चार्म अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे। विराट ने अनुष्का को गले लगाकर इस ऐतिहासिक पल को साझा किया। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर जीत की खुशी में डांस करता नजर आ रहा है।
जीत के जश्न के बीच विराट और अनुष्का अपनी पुरानी परंपरा को नहीं भूले। दोनों तुरंत वृंदावन पहुंचे और प्रख्यात संत श्री प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वायरल वीडियो में दोनों बेहद सादे और पारंपरिक लुक में नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर चुनरी ओढ़ी थी, वहीं विराट कोहली माथे पर तिलक लगाए और गले में तुलसी की माला पहने पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे दिखे।
इस बार विराट-अनुष्का हमेशा की तरह 'श्री राधा केली कुंज' आश्रम जाने के बजाय यमुना किनारे स्थित संत प्रेमानंद महाराज की एकांत कुटिया में पहुंचे। वहां उन्होंने एकांतवास में महाराज श्री से आशीर्वाद लिया और कुछ समय बिताकर आध्यात्मिक चर्चा भी की।
गौरतलब है कि दो दिन पहले खेले गए आईपीएल 2026 के रोमांचक फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। इस खिताबी मुकाबले में विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। इस बैक-टू-बैक जीत के साथ ही आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बाद लगातार दो सीजन ट्रॉफी जीतने वाली आईपीएल इतिहास की तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।