सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया।

जनता जनार्दन ईश्वर का रूप, 25 साल का अनुभव देश की पूंजी
मित्रो-वी विल डू इटह्ण, अब संकल्पों को नई ऊर्जा देने का समय
हर संकट धैर्य की परीक्षा, हर सफलता ने बढ़ने का सामर्थ्य दिया
सीखने की ललक जीवन का हिस्सा, खुद को मानता हूं एक छात्र
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर के भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए अपने अब तक के सफर, अनुभवों और भावी संकल्पों को साझा किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह किसी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि देश के मिशन के लिए जीने वाले इंसान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्वार्थ कर्म ही उनका धर्म और साधना है। प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने के क्षणों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सार्वजनिक जीवन में यह पड़ाव आएगा।
अनुभव देश की संपत्ति
पीएम मोदी ने कहा-आज सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। मैं जो कुछ भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान 140 करोड़ देशवासियों का है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहा है। पीएम ने कहा-25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव मेरी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश और मां भारती की हर संतान की पूंजी है। सीखने की ललक मेरे जीवन का हिस्सा है और मैं आज भी खुद को एक विद्यार्थी मानता हूं।
हर संकट ने खड़ा होना सिखाया
अपने राजनीतिक और प्रशासनिक सफर पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर घटना और संकट ने उनके धैर्य की परीक्षा ली और नए सबक दिए। जिसने मुझे गिराया, उसने खड़ा होना सिखाया, जिसने विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई। चंद्रयान ने असफलता से उबरना सिखाया तो कोरोना महामारी ने सामूहिक चेतना का पाठ पढ़ाया। हर गांव और गरीब ने सिखाया कि साधन भले सीमित हों, लेकिन सपने बड़े होने चाहिए।
वी विल डू इट से भरा नया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारे भी लगवाए। विकसित भारत बाय 2047, वी विल डू इट। तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी- वी विल डू इट। आत्मनिर्भर भारत- वी विल डू इट, ओलिंपिक्स का आयोजन- वी विल डू इट, अंतरिक्ष में कदम- वी विल डू इट। उन्होंने कहा-ये ऊर्जा, ये आत्मविश्वास अद्भुत है। जहां ये बातें लहू बनकर दौड़ती हैं, उन्हें कोई रोक नहीं सकता।
एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं
पीएम मोदी ने कहा कि यह अवसर पुरानी यादों को ताजा करने का ही नहीं, बल्कि सबका प्रयास के मंत्र के साथ संकल्पों को नई ऊर्जा देने का दिन है। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने निष्काम कर्म के महत्व पर बल देते हुए कहा कि गीता के कर्मण्येवाधिकारस्ते का संदेश ही उनके जीवन का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा-25 वर्षों का आकलन इससे नहीं होगा कि मोदी कहां पहुंचा, बल्कि इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा। पद और सत्ता सुख भारत माता की सेवा के सामने कुछ भी नहीं हैं। जब तक जीवन है, देश के प्रति कर्म ही मेरी साधना रहेगी।
यह भी पढ़िए...

सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया (संवैधानिक प्रमुख) के रूप में अपने सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर के बल्दीराय के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई।
पंजाब के सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर कार्यालयों पर सीबीआई ने छापा मारा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानें वायुसेना के नए प्रमुख बनने जा रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के बारे में। कारगिल जंग में भूमिका, 3500+ घंटे की उड़ान और उनके शानदार करियर से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें।
देश के एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार 10,000 करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड लाने जा रही है। जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा, क्या यह लोन है और इससे छोटे कारोबारियों को कैसे मदद मिलेगी।
10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने Meta पर अकाउंट बैन करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आकाशवाणी भवन में धरना दिया।
ओडिशा हाईकोर्ट ने वैवाहिक संबंधों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए रायगड़ा परिवार न्यायालय द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट का यह फैसला वैवाहिक विवादों में व्यावहारिक और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम नजीर बनेगा।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह