पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) 6 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर साथ आ गए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के बीच गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।

इस ऐतिहासिक घोषणा के दौरान मंच पर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने इस गठबंधन को पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि दोनों दल मिलकर राज्य से नशाखोरी और भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।
गठबंधन की घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (2027) मिलकर लड़ेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग किस्मत आजमाई थी, जिसमें दोनों को ही करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए दोनों पुराने सहयोगियों का साथ आना बेहद अहम माना जा रहा है।
भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब की राजनीति में हमेशा से बेहद सफल रहा है। इससे पहले दोनों पार्टियां मिलकर वर्ष 1997, 2007 और 2012 में कुल तीन बार पंजाब में पूर्ण बहुमत की गठबंधन सरकार बना चुकी हैं।
गौरतलब है कि दोनों दलों के बीच लगभग ढाई दशक पुराना रिश्ता सितंबर 2020 में टूट गया था। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में अकाली दल ने पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था और फिर 24 साल पुराने गठबंधन को खत्म करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार द्वारा इन कानूनों को वापस लिए जाने के बाद से ही दोनों दलों के बीच सुलह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर आज आधिकारिक मुहर लग गई।
अध्यक्ष अकाली दल सुखवीर सिंह बादल-
गुरु पर्व की सभी को लख लख बधाई। यह पॉलिटिकल गठबंधन नहीं हैं, यह पुराना अपनेपन का गठबंधन है। अकाली दल 106 साल पुरानी पार्टी है। इमरजेंसी के खिलाफ पहला मोर्चा अकाली दल ने खोला था। मेरे पिता का जुड़ा हुआ रिश्ता है। आज जो पंजाब किे हालात हैं, उससे कह सकते हैं पंजाब को बर्बादक कर दिया है। आज गैंगस्टर राज्य कर रहे है। पंजाब को लूटा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार पंजाब को मिलेगी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन ने कहा-
अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक गठबंधन है। नशा मुक्त पंजाब का संकल्प पूरा किया जाएगा। पंजाब का गौरवशाली इतिहास आगे बढ़ेगी। सीट बंटवारे की चर्चा में बात की जाएगी। पंजाब की मजबूती के लिए एक हुई हैं। पंजाब का विकास हमारा लक्ष्य है। अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में हाेगा। सीएम अकाली दल को होगा। सीट शेयरिंग पर अभी बात नहीं हुई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-
अकाली दल और भाजपा पंजाब में गठबंधन में चुनव लड़ेंगे। एनडीए का सबसे पुराना साथी आज वापस लौटा है। गुरु पर्व पर वापसी सुखद और आनंद देेने वाली हे। आने वाले तीन महीने में पंजाब की समस्या का रोडमैप बनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से वादा खिलाफी की है, भाजपा अकाली दल के साथ होने से मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होगी। आने वाले चुनाव में पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी।
2 मिनट पहले | नितिन नवीन ने गुलदस्ता देकर सुखबीर बादल का स्वागत किया दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का फूलों का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौके पर मौजूद रहे।
11 मिनट पहले | AAP 117 में से 71 सीटों पर घोषित कर चुकी है उम्मीदवार पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी है। पहली सूची में 40 और दूसरी सूची में 31 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि पंजाब चुनाव के लिए अभी तक किसी भी अन्य विपक्षी दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
1997, 2007 और 2012 (3 बार बनाई सरकार): भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने साथ मिलकर पंजाब में तीन बार (1997, 2007 और 2012) विधानसभा चुनाव जीता और गठबंधन सरकार चलाई।
सितंबर 2020 (24 साल पुराना साथ टूटा): केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में अकाली दल ने एनडीए (NDA) से अलग होने का फैसला किया और दोनों दलों का 24 साल पुराना गठबंधन टूट गया।
2022 विधानसभा चुनाव (अलग लड़ने का नुकसान): गठबंधन टूटने के बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुल 117 सीटों में से अकाली दल केवल 3 और भाजपा महज 2 सीटों पर ही सिमट गई थी।
अब (6 साल बाद वापसी): पंजाब चुनाव से ठीक पहले सियासी समीकरणों को साधने के लिए दोनों दल 6 साल बाद फिर से एक मंच पर आ गए हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे 4 बच्चों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं।
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।
देशभर के रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी राजधानियों के नगर निगमों से 6 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। भोपाल नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C की इकाई NCTAEU ने व्हाट्सएप वेब के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे हो सकता है अकाउंट का दुरुपयोग, किन कंप्यूटरों से बचें और क्या सावधानियां बरतें।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए जनवरी 2027 से 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है। जानें 'भरोसा' योजना की पात्रता, लाभ और कैबिनेट के इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। जानें क्यों कोलकाता के मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता और कैसे होगा लंबित अपीलों का निपटारा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह