×

5 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नया जनपद भवन निर्माण के लिए 50 साल पुराने पेड़ों पर चली आरी

दो मंजिला भवन और दुकानों के लिए कटाई, लोग बोले-पहले हरियाली का विकल्प तय हो

By: Gulab rohit

Jan 22, 202610:05 PM

view8

view0

5 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नया जनपद भवन निर्माण के लिए 50 साल पुराने पेड़ों पर चली आरी

गंजबासौदा। नगर के बीच स्थित जनपद पंचायत की प्रांगण में मंगलवार से 50 साल पुराने बन छायादार पेड़ों की कटाई शुरू हो गई। रूप कारण है। करीब 5.25 करोड़ रुपए की भी लागत से बनने वाला नया दो मंजिला जनपद भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स। और एक ओर अधिकारी इसे विकास की है। जरूरत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नागरिक पर्यावरण संरक्षण को लेकर ने सवाल उठा रहे हैं। लोगों की मांग है कि जितने पेड़ काटे जा रहे हैं, उनके कम से कोकम दोगुने पौधे रोपे जाएं और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। र वर्तमान जनपद पंचायत कार्यालय पुरानी न और करीब दो दशक पहले बनी इमारतों में संचालित हो रहा है। भवन की हालत इतनी खराब है कि अधिकारी और कर्मचारी हर समय हादसे की आशंका में रहते हैं। कई हिस्सों को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। ऐसे में शासन ने विदिशा जिले में तीन नए जनपद भवन विदिशा, गंजबासौदा और करवाई के निर्माण को स्वीकृति दी है। गंजबासौदा में नया भवन दो एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है, जिसकी लागत 525.67 लाख रुपए स्वीकृत की गई है।

नगर के बीचों बीच, कीमती जमीन

नए भवन के लिए किसी अन्य स्थान की बजाय वर्तमान जनपद परिसर को इसलिए चुना गया, क्योंकि यह नगर के मध्य स्थित है और इसका क्षेत्रफल तीन एकड़ से अधिक है। मुख्य मार्ग पर स्थित यह भूमि करोड़ों रुपए मूल्य की बताई जा रही है। पहले भी बाउंड्री पर बनी दुकानों को नीलाम कर जनपद को नियमित आय मिल रही है। अब नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से इस आय में और वृद्धि की उम्मीद है।

ऐसा बनेगा जनपद भवन

योजना के अनुसार, जनपद प्रांगण की बाउंड्रीवॉल के स्थान पर दुकानों का निर्माण होगा, जिन्हें नीलाम कर जनपद को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा। परिसर में पार्किंग हॉल, दो मंजिला भवन में सभा कक्ष, कैंटीन और ऊपर कर्मचारियों के कक्ष बनाए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि इससे कार्यालय व्यवस्था सुचारू होगी और आमजन को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पर्यावरण बनाम विकास की बहस

पेड़ों की कटाई शुरू होते ही नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन हरियाली खत्म कर नहीं। नागरिकों ने मांग की है कि कटे पेड़ों के बदले कम से कम दोगुने पौधे लगाए जाएं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय हो। कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे लेकर जल्द प्रशासन को ज्ञापन देने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

निर्माण के लिए क्वार्टर टूटे, अब पेड़ों की बारी

निर्माण के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से प्रांगण में बने करीब छह पुराने अधिकारी-कर्मचारी क्वार्टर पहले ही तोड़े जा रहे हैं। ये क्वार्टर करीब 50 साल पुराने थे और लंबे समय से अनुपयोगी व जर्जर घोषित थे। अब इनके बाद परिसर में खड़े लगभग 50 बड़े और छायादार पेड़ों की कटाई शुरू हो चुकी है। यही पेड़ गर्मी में पंच-सरपंच, कर्मचारी और ग्रामीणों के लिए राहत का सहारा थे। खुले आसमान के नीचे बैठने, चर्चा करने और इंतजार करने की यही एकमात्र जगह थी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

नया जनपद भवन दो एकड़ भूमि में 525.67 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसका निर्माण आरईएस भोपाल के माध्यम से कराया जा रहा है। भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 

तपस्या जैन, सीईओ, जनपद पंचायत, गंजबासौदा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल के गौतम नगर में खौफनाक मर्डर। जेल से छूटे अपराधी ने अपनी गुरु बहन की 13 बार चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Loading...

Feb 16, 20267:05 PM

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते होशंगाबाद रोड, तुलसी नगर और प्रियंका नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जानें आपके इलाके में कब होगी कटौती।

Loading...

Feb 16, 20266:59 PM

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने जावरा और ताल क्षेत्रों में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से भोपाल से 4 आरोपी गिरफ्तार।

Loading...

Feb 16, 20266:36 PM

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी के करेरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद भोपाल के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Feb 16, 20266:12 PM

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहाँ 75+ सेवाओं का होगा सायबर पंजीयन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेपरलेस और कैशलेस सुशासन के लिए सायबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

Loading...

Feb 16, 20265:41 PM