भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।

रिटायर्ड जज की बहू के सुसाइड मामले में बवाल
CM हाउस के सामने मायके वालों का हंगामा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे न्याय की गुहार लेकर ट्विशा के मायके पक्ष के लोग मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी बात रखने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, सीएम हाउस के स्टाफ ने उन्हें लिखित में शिकायत देने और उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। मौके पर श्यामला हिल्स थाना प्रभारी (TI) सहित भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जो लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
ट्विशा के मायके वालों का आरोप है कि उसकी मौत सामान्य आत्महत्या नहीं है। शुरुआती शॉर्ट पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट में भले ही मौत का कारण फांसी लगाना (हैंगिंग) बताया गया है, लेकिन ट्विशा के शरीर पर कई जगहों पर गंभीर चोटों (मल्टीपल इंजरी) के निशान मिले हैं। इसी वजह से जब ससुराल पक्ष के लोग शव लेने पहुंचे, तो मायके वालों ने उन्हें शव सौंपने से साफ इनकार कर दिया और निष्पक्ष जांच की मांग शुरू कर दी।
मृतका के परिजनों ने भोपाल एम्स की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि भोपाल एम्स में ट्विशा के ससुराल पक्ष के कुछ करीबी लोग ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं, जिससे यहां की जांच रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। पीड़ित परिवार की मुख्य मांग है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम देश के प्रतिष्ठित संस्थान दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) में कराया जाए, ताकि सच सामने आ सके।
यह पूरा मामला बाग मुगालिया एक्सटेंशन (कटारा हिल्स) थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वालीं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा ने बीते 12 मई की रात को घर की छत पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गौरतलब है कि ट्विशा और समर्थ की शादी पिछले साल ही 12 दिसंबर 2025 को हुई थी।
शादी के महज 5 महीने के भीतर ही बेटी को खोने वाले परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके पक्ष ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास (रिटायर्ड जज) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का सीधा आरोप है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि प्रताड़ना से तंग आकर उठाया गया कदम या सोची-समझी हत्या है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।
भोपाल टैक्सी चालक संघ और संयुक्त मोर्चा ने एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 18 अगस्त से शहर में टैक्सी संचालन पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन होगा। जानिए यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक इंतजाम और मुख्य मांगें।
भोपाल मेट्रो ने सोमवार से अपना नया परिचालन समय लागू कर दिया है। अब यात्रियों को सप्ताह के सभी दिनों में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलेगी। जानिए सुभाषनगर और एम्स के बीच चलने वाली मेट्रो का नया शेड्यूल और फेरों का विवरण।
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।