दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।

भोपाल | दमोह, स्टार समाचार वेब
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा से सामने आया छात्र से कथित मारपीट का मामला अब बेहद संवेदनशील और हाईप्रोफाइल हो चुका है। भोपाल एम्स (AIIMS) में करीब दो महीने से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे 9 वर्षीय मासूम काव्य नामदेव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय समाज में भारी आक्रोश फैल गया। बीती रात न्याय की मांग को लेकर गुस्साए परिजन बच्चे का शव लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। देर रात तक एसपी ऑफिस के बाहर हंगामे और तनाव की स्थिति बनी रही।
मृतक काव्य नामदेव तेंदूखेड़ा स्थित आईईएस (IES) पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि बीती 19 फरवरी को स्कूल की शिक्षिका देवेंद्री ठाकुर ने काव्य की कॉपी सही तरीके से नहीं लिखे होने पर उसके हाथ-पैरों पर डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। जब मासूम स्कूल से घर पहुंचा, तो उसने रोते हुए अपनी मां से कहा था, “मम्मी... मैडम ने मुझे बहुत मारा है।” परिजनों के अनुसार, उस वक्त बच्चे के शरीर पर चोट के गहरे निशान भी मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि घटना के अगले दिन स्कूल प्रबंधन से शिकायत की गई थी, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद काव्य की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उसे पहले तेंदूखेड़ा अस्पताल, फिर जबलपुर के चिरायु अस्पताल और उसके बाद अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह करीब 12 दिनों तक बेहोश (कोमा में) रहा। हालत में सुधार न होने पर 10 मार्च को उसे भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया, जहां लंबे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे इलाज के दौरान लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने तेंदूखेड़ा थाने में साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली। शनिवार सुबह मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस प्रशासन ने अब इस पूरे संवेदनशील मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित करने और डॉक्टरों के विशेष पैनल से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया है।
इस पूरे मामले पर आईईएस पब्लिक स्कूल के संचालक विक्रम सिंह ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया गया था और प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की थी। हालांकि, उन्होंने बेरहमी से मारपीट के आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि छात्र काव्य पहले से ही मिर्गी और मानसिक दौरे जैसी बीमारी से ग्रसित था। बहरहाल, अब पूरे जिले की नजरें एसआईटी की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह