रीवा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में 750 ग्राम वजन के नवजात को नई जिंदगी, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की सराहनीय सफलता।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल रीवा के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) में सीधी जिले की अंजू केवट के उस नवजात को नया जीवन मिला है, जिसका जन्म के समय वजन मात्र 750 ग्राम था। यह बच्चा न केवल समय से काफी पहले (29 सप्ताह का) पैदा हुआ था, बल्कि जन्म के तुरंत बाद उसे सांस लेने में गंभीर समस्या थी। निजी अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर होकर आए इस अति अल्प वजन वाले शिशु के बचने की उम्मीद बेहद कम थी, लेकिन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती के समय बच्चे की हालत अत्यंत नाजुक थी। उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखकर सर्फैक्टेंट थैरेपी और कैफीन साइट्रेट जैसी जीवन रक्षक दवाएं दी गईं। उपचार के दौरान कई बार उतार-चढ़ाव आए। दूसरे ही दिन बच्चा शॉक में चला गया, जिससे उसकी नाड़ी कमजोर पड़ने लगी। लेकिन एसएनसीयू टीम के निरंतर मॉनिटरिंग और सटीक इलाज से धीरे-धीरे सुधार होने लगा।
53 दिन बाद बढ़ा बजन, मां का दूध पीने को मिला
वेंटिलेटर से सीपीएपी और फिर आॅक्सीजन हुड तक का सफर तय करते हुए, बच्चे ने 53 दिनों तक मौत से जंग लड़ी। इस दौरान कंगारू मदर केयर फोटोथेरेपी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन जैसी जटिल प्रक्रियाओं के जरिए बच्चे की स्थिति को स्थिर किया गया। 53 दिनों के अथक परिश्रम के बाद जब बच्चे का वजन बढ़कर 1.520 किलोग्राम हो गया और वह मां का दूध पीने में सक्षम हुआ, तब उसे सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया। अंजू केवट और उनके परिजनों के चेहरे पर अब मुस्कान है और वे रीवा जिला अस्पताल की सुविधाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि रीवा का एसएनसीयू अब केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लिए भी संजीवनी साबित हो रहा है, जहां अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ टीम के जरिए गंभीर से गंभीर मामलों में भी शिशुओं की जान बचाई जा रही है। चिकित्सा विज्ञान और मानवीय प्रयासों के संगम ने एक बार फिर चमत्कार कर दिखाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।