टिकट कटने से उपजी नाराजगी के सवालों पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं में क्षणिक आवेश आ जाता है, जो अब शांत हो चुका है।

नरोत्तम ने दिल्ली में कहा - सब ठीक है, भाजपा जीतेगी
नई दिल्ली/भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद उपजे घटनाक्रम ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दतिया सीट पर जीत सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने को लेकर गहन मंथन किया।
दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने अपने भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मेरा जन्म भाजपा में हुआ है और मैं भाजपा में ही रहूँगा। यहाँ-वहाँ जाने की कोई बात ही नहीं है।" टिकट कटने से उपजी नाराजगी के सवालों पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं में क्षणिक आवेश आ जाता है, जो अब शांत हो चुका है। उन्होंने पार्टी को खुद से बड़ा बताते हुए अनुशासन का संकेत दिया है।
बताया जा रहा है कि, नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष दतिया सीट को लेकर अपनी बात रखी और टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं में उपजे रोष के बारे में जानकारी दी। बैठक में पार्टी का पूरा फोकस दतिया में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर रहा। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटें, नाराज समर्थकों को मनाएं और इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ें।
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट कर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा की सराहना करते हुए उन्हें 'आदर्श उदाहरण' बताया है। उन्होंने लिखा कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के नामांकन कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। उन्होंने नरोत्तम के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह कदम अनुकरणीय है।
कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली के बजाय अब डबरा (दतिया) की ओर रुख करना चाहिए, क्योंकि दतिया की जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।