अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। यह हवाई अड्डा नासकार टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया है।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। यह हवाई अड्डा नासकार टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई। सेसना सी-550 विमान में कुल छह लोग सवार थे। यह विमान चार्लोट से 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी छह लोग हादसे का शिकार हुए। फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चल है कि यह प्लेन रिटायर्ड नासकार ड्राइवर ग्रेग बिफल की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था।
क्रैश के वक्त हो रही थी बारिश
इरेडेल काउंटी शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने कहा-मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसमें लोगों की मौत हुई है। एयरपोर्ट के पास गोल्फ खेल रहे गोल्फर्स इस हादसे को देखकर हैरान रह गए। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और एफएए मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश के समय हल्की बारिश और बादल थे।
प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत
हवाई अड्डे के पास स्थित लेकवुड गोल्फ क्लब में खेल रहे गोल्फर्स ने विमान को बेहद नीचे उड़ते देखा। हादसे के वक्त कई खिलाड़ी डर के मारे जमीन पर लेट गए। गोल्फ कोर्स के नौवें होल पर विमान का मलबा फैल गया। विमान ने सुबह 10 बजे के कुछ देर बाद उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया और स्टेट्सविल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।