जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।

भारत ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, क्वार्टर फाइनल में ली एंट्री
10 मीटर एयर राइफल: पार्थ, रुद्रांक्ष और हिमांशु ने दिलाया सिल्वर

सुचिका फैसले से खुश नहीं दिखीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया और मैट पर ही भावुक होकर रोने लगीं।
नगोया। स्टार समाचार वेब
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 5 मेडल शूटर्स ने दिलाए। एक मेडल मिक्स्ड मार्शल ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस में दिलाया। सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) ब्रॉन्ज जीते। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता। जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया। चीन की टीम ने 1899.9 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। साउथ कोरिया की टीम तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही।
सुचिका तारियाल को कांस्य पदक
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में सुचिका तारियाल को सिंगापुर की हुई हून टियो ने 2-0 से हराया। इस हार के साथ सुचिका को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। मुकाबले के फैसले पर सुचिका भावुक नजर आईं और उन्होंने अंपायरों के निर्णय को चुनौती भी दी।
अन्य खेलों में भारत का दबदबा
बॉक्सिंग: भारतीय मुक्केबाज सुमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर राउंड आफ-16 में अपनी जगह पक्की कर ली।
टेबल टेनिस: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से एकतरफा शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सुर्तीथा मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मैच आसानी से जीते।
सेपकटकरा: भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अपनी शुरूआत मजबूत की।
मेडल टैली का हाल
पदकों की संख्या बढ़ने के साथ भारत अब पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। चीन 13 गोल्ड समेत 22 मेडल के साथ शीर्ष पर है। जापान 6 गोल्ड समेत 21 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। साउथ कोरिया 4 गोल्ड समेत 16 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
टेबल टेनिस- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने ग्रुप-एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर टॉप किया। सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया। श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत पक्की की। श्रीजा ने केवल 11 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले ग्रुप में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।