असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वैसे असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।

हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली।
असम में फिर डबल इंजन... हिमंता ने सीएम पद की ली शपथ
दो भाजपा, दो सहयोगी दल से मंत्री,सभी ने असमिया में शपथ ली

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
असम में हिमंत बिस्वा सरमा आज यानी मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दरअसल, असम की राजनीति में हिमंता बिस्वा सरमा ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली और लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल ली है। उनके साथ चार मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं।
समारोह में यह रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा- एनडीए शासित राज्यों के सीएम, उपमुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। वहीं सरमा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे।
चार विधायक बन गए मंत्री
हिमंत का परिवार भी समारोह में पहुंचा
सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, यहां आकर हम बहुत खुश हैं। सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का पल है।
असम में रचा इतिहास: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि असम में आज इतिहास रचा गया है। क्योंकि जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा और प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री का विजन और सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास की विचारधारा ने इस यात्रा को दिशा दी है।
असम में खुशी का माहौल: शिंदे
हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-असम में खुशी का माहौल है, सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सरमा ने जनता के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। मैं विकास के लिए वोट करने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं।
आज ऐतिहासिक दिन: सोनोवाल
हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा- ये हमारे लिए एक बड़ा दिन है। असम की जनता, एनडीए के लिए ऐतिहासिक दिन। इस ऐतिहासिक घटना को देखने के लिए राज्य भर से लोग आए हैं।
शिवराज बोले- राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: पीएम मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल
विधानसभा चुनाव: असम में 18.85, केरलम 17.25 और पुडुचेरी में 18.45 फीसदी मतदान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।