भगवान राम की नगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के परकोटा में स्थित पूरक मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में मणिराम दास छावनी में आयोजित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
भगवान राम की नगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के परकोटा में स्थित पूरक मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में मणिराम दास छावनी में आयोजित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, जगद्गुरु स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, महंत दिनेंद्र दास, सदस्य कृष्णमोहन, डॉ. अनिल मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद अब परकोटा के शेष छह उप मंदिरों पर भी ध्वजारोहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें भगवान सूर्य, माता भगवती, भगवान शिव, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी के मंदिर शामिल हैं।
सभी कार्यक्रम सादगीपूर्ण होंगे
हनुमान जी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हनुमान जयंती (2 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा) के दिन प्रस्तावित है, जबकि अन्य पांच मंदिरों पर 22 से 31 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में यह आयोजन संभावित है। सभी कार्यक्रम सादगीपूर्ण होंगे। सीमित संख्या में ही अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
ध्वजारोहण में ये लोग होंगे शामिल
तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक उप मंदिर के ध्वजारोहण में 50 संत, विशिष्ट जन, साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़े अभियंता और श्रमिक शामिल होंगे। इससे पहले मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण 25 नवंबर को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है, जबकि हाल ही में ध्वज परिवर्तन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परकोटा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण 31 दिसंबर को राजनाथ सिंह ने किया था।
श्रद्धालुओं से विशेष अपील
ट्रस्ट ने राम नवमी मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। गर्मी और धूप से बचाव के लिए सफेद गमछा साथ रखने और नियमित रूप से सत्तू का सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि श्रद्धालु आलू से बने तले-भुने खाद्य पदार्थों, खासकर समोसे से दूरी बनाए रखें, ताकि भीड़ और गर्मी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से बचा जा सके।

8 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय भविष्यफल विस्तार से जानें।
7 अगस्त 2026, शुक्रवार के पंचांग में जानें श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, वृद्धि योग, शुभ मुहूर्त और अशुभ राहुकाल का समय।
7 अगस्त 2026 का मूलांक फल (Mulank Rashifal 7 August 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए शुभ रंग और अंक।
7 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन। करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ का सटीक भविष्यफल।
जानिए 6 अगस्त 2026 के पंचांग की पूरी जानकारी विस्तार से। पढ़ें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय।
6 अगस्त 2026 का राशिफल (Aaj ka Rashifal)। मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए जानें आज का दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार के लिहाज से कैसा रहेगा। पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।
जानिए 6 अगस्त 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल।
जानिए 5 तारीख और मूलांक 5 का अंक ज्योतिष पर क्या प्रभाव पड़ता है। मूलांक 1 से 9 तक के सभी जातकों के लिए करियर, धन और प्रेम का विस्तृत भविष्यफल यहाँ पढ़ें।
5 अगस्त 2026 के पंचांग के माध्यम से जानें कृष्ण सप्तमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और शुभ चौघड़िया का पूरा विवरण।
Dainik Rashifal 5 August 2026: 5 अगस्त 2026 बुधवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? पंचांग और ग्रह गोचर के आधार पर जानिए अपना दैनिक राशिफल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह