भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पवित्र रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यहां स्थित सूर्य परिवार मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां भाई-बहन के दिव्य परिवार के एक साथ दर्शन होते हैं।

मध्यप्रदेश में दुनिया का इकलौता सूर्य परिवार मंदिर
स्थानीय नागरिक भी कहते हैं भाई-बहन का मंदिर
बैतूल। स्टार समाचार वेब
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पवित्र रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पूरे देश में इस त्योहार को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित एक मंदिर इस पर्व को और भी अधिक खास बना देता है। यहां स्थित सूर्य परिवार मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां भाई-बहन के दिव्य परिवार के एक साथ दर्शन होते हैं। बैतूल के खेड़ी घाट पर पावन ताप्ती नदी के तट पर स्थित सूर्य परिवार मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय लोग इसे भाई-बहन का मंदिर कहकर भी पुकारते हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां भगवान सूर्य के साथ उनकी चार प्रमुख संतानें एक ही परिसर में विराजमान हैं। मंदिर में न्याय के देवता शनिदेव और मृत्यु के देवता यमराज के साथ-साथ उनकी बहनें मां ताप्ती और मां यमुना भी स्थापित हैं। भाई-बहन के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु खिंचे चले आते हैं।
यमराज और यमुना से जुड़ी भाई दूज की परंपरा
हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व मुख्य रूप से यमराज और उनकी बहन यमुना के पवित्र रिश्ते से जुड़ा हुआ है। इसी दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था और उनका आदर-सत्कार किया था। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहन को वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक लगवाएगा और उसका सत्कार स्वीकार करेगा, उसे कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
ताप्ती स्नान और सूर्य परिवार के दर्शन का महत्व
भाई दूज के पावन पर्व पर बैतूल के इस सूर्य परिवार मंदिर में भक्तों का तांता लग जाता है। इस दिन भाई-बहन एक साथ पावन ताप्ती नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद वे मंदिर में पहुँचकर यमराज, शनिदेव और दोनों देवियों की पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि इस विशेष दिन पर पूजा करने से सभी यम बाधाओं से मुक्ति मिलती है, अकाल मृत्यु का डर समाप्त होता है और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है।

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पवित्र रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यहां स्थित सूर्य परिवार मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां भाई-बहन के दिव्य परिवार के एक साथ दर्शन होते हैं।
भगवान महाकाल के दरबार में मंगलवार को राजा स्वरूप की छटा दिखाई दी। ड्रायफ्रूट से किए गए विशेष शृंगार के साथ बाबा महाकाल ने रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष और सुगंधित पुष्पों की माला ने शृंगार को खास बनाया।
जानिए 9 नवंबर 2026 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
9 नवंबर 2026 के दैनिक राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल पढ़ें। जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
9 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, करण और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति की विस्तृत जानकारी
Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का विस्तृत दैनिक राशिफल। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।
8 नवंबर 2026 (रविवार) का दैनिक पंचांग। जानें कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की तिथि, स्वाति नक्षत्र, शुभ अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय और चंद्र-सूर्य की स्थिति।
Numerology Prediction 8 November 2026: जानिए 8 नवंबर 2026 का मूलांक फल। अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, स्वास्थ्य, धन और वैवाहिक जीवन का पूरा हाल विस्तार से पढ़ें।
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव पर सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए। 21 झांकियों की शोभायात्रा, सीएम योगी की सरयू आरती और राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रूप चतुर्दशी से भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराने की शीतकालीन परंपरा शुरू हो रही है। जानें भस्म आरती, उबटन, दीपावली पर लक्ष्मी रूप श्रृंगार और दिनचर्या में बदलाव के बारे में विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह