विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल का अत्यंत मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया। तड़के 4 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु,महाकाल को राजा स्वरूप में सजाया
पट खुलते ही पूरा परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल का अत्यंत मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया। तड़के 4 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। आरती की शुरुआत में पुजारियों द्वारा गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष अभिषेक संपन्न हुआ। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया और कपूर आरती उतारी गई।

वैष्णव तिलक और भांग से हुआ विशेष श्रृंगार
पापांकुशा एकादशी के इस विशेष दिन पर बाबा महाकाल का श्रृंगार बेहद खास रहा। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज भगवान को मस्तक पर वैष्णव तिलक, रजत चंद्र, त्रिपुंड और भांग से सजाया गया। इसके साथ ही बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित गुलाब के फूलों की माला अर्पित की गई।
भस्म रमाई और लगाया भोग
श्रृंगार के पश्चात ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म रमाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। अंत में भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। पापांकुशा एकादशी के इस दुर्लभ और दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।
आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल का अत्यंत मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया। तड़के 4 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
22 अक्टूबर 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का दिन आपके करियर, वित्त, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा।
22 अक्टूबर 2026 का राशिफल: जानिए मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति की सटीक भविष्यवाणी।
22 अक्टूबर 2026 के पंचांग के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, करण, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त हिंदी में।
सांसद वीडी शर्मा ने देवीस्वरूपा कन्याओं का पूजन किया । सभी बालिकाओं को उपहार, फल और दक्षिणा भेंट की गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया।
21 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
21 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Rashifal). अंक ज्योतिष के माध्यम से जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति।
जानिए 21 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, सूर्य-चंद्रमा की स्थिति, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल का समय।
विजयादशमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में सत्य व न्याय के पथ पर चलने का संदेश दिया।
20 अक्टूबर 2026 का पंचांग विस्तार से जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और चौघड़िया की सटीक जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह