लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के अनुविभागीय अधिकारी (SDO) संजीव शर्मा के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद नर्मदापुरम की विशेष अदालत से सर्च वारंट लेकर सुबह 7 बजे यह तलाशी अभियान शुरू किया गया। पचमढ़ी में लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार के नेतृत्व में सरकारी आवास और कार्यालय की जांच हुई, जबकि छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके पैतृक मकान पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। प्रारंभिक सत्यापन में संजीव शर्मा की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से 228 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान था, लेकिन छापे के दौरान अब तक की गणना में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 560 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
ढाई किलो सोना और 26 लाख से अधिक की नकदी बरामद

लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, दोनों ठिकानों से अब तक कुल 7 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हो चुका है। तलाशी के दौरान टीम को कुल 26 लाख 36 हजार 800 रुपये नकद, 2 किलो 527.924 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत 3.50 करोड़ रुपये) और 1 किलो 656 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत 2.94 लाख रुपये) मिली है। इसमें से पचमढ़ी स्थित सरकारी आवास से 23 लाख 35 हजार रुपये नकद, 1.6 किलो सोना और 1.3 किलो चांदी बरामद हुई, जबकि छिंदवाड़ा के पैतृक घर से 3 लाख 1 हजार 800 रुपये नकद, 927.924 ग्राम सोना और 356 ग्राम चांदी जब्त की गई। छिंदवाड़ा के आवास में दो बंद अलमारियां भी मिली हैं, जिनकी चाबियां संजीव शर्मा के पास बताई गई हैं।
दो आलीशान होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेज मिले
तलाशी अभियान में अचल संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लोकायुक्त के हाथ लगे हैं। पचमढ़ी के सरकारी आवास से मटकुली स्थित 'इकोटेल होटल एंड रिसॉर्ट' (अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये, 2016-17 में खरीदा गया) और पचमढ़ी के 'सेरेनिटी द विला होटल' (अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये, 2014 में खरीदा गया) के कागजात बरामद हुए हैं। इसके अलावा, जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े 28 दस्तावेज और एग्रीमेंट भी जब्त किए गए हैं। छिंदवाड़ा और होशंगाबाद में प्लॉट व दुकानों की जानकारी भी सामने आई है, जिनका मूल्यांकन होना अभी बाकी है।
वाहनों के नंबरों में '3773' का अनोखा संयोग
संपत्ति की जांच में 31.20 लाख रुपये कीमत के चार वाहन और करीब 50 लाख रुपये का घरेलू सामान भी शामिल किया गया है। जब्त किए गए वाहनों में एक स्कॉर्पियो (कीमत 21 लाख रुपये), महिंद्रा KUV-100 (5 लाख रुपये), बुलेट (4 लाख रुपये) और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी (1.20 लाख रुपये) शामिल है। जांच अधिकारियों के अनुसार, संजीव शर्मा की स्कॉर्पियो, बुलेट और इलेक्ट्रिक स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबरों में '3773' अंक कॉमन पाया गया है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम बैंक खातों, निवेश और जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है, जिससे कुल संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। 17 नवंबर को आरबीआई के माध्यम से यह कर्ज लिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल सड़क, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा। सरकार ने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15,573 करोड़ का कर्ज चुकाया भी गया है।
मध्यप्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में एक और नए जिले के जुड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पिछोर को अलग जिला बनाने की पुरानी मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बन जाएगा।
मध्यप्रदेश के आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। सांची ने पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जो 14 नवंबर से लागू होगी। पढ़ें भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश के दुग्ध बाजार का हाल और दूध के प्रकारों की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह