श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में अब गिनती के दिन बचे हैं। राममंदिर ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त मात्र आधे घंटे का है। ध्वज फहराने का श्रेष्ठ मुहूर्त 25 नवंबर को दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक है। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों में ध्वज फहराएंगे।

श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में अब गिनती के दिन बचे हैं।
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में अब गिनती के दिन बचे हैं। राममंदिर ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त मात्र आधे घंटे का है। ध्वज फहराने का श्रेष्ठ मुहूर्त 25 नवंबर को दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक है। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों में ध्वज फहराएंगे। मोदी के अयोध्या आगमन का अभी अधिकृत प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन राममंदिर प्रबंधन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर को पीएम 10 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या के महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 1 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। ध्वजारोहण समारोह स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोह की गरिमा के साथ संपन्न होगा। वैदिक परंपराओं और आधुनिक शिष्टाचार के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
संघ प्रमुख भागवत भी आएंगे
ध्वजारोहण समारोह की सबसे महत्वपूर्ण घड़ी वह क्षण होगा जब पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वतंत्रता दिवस के अनुरूप ही ध्वज फहराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ध्वज को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सलामी दी जाएगी। शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और मंगल वाद्य की ध्वनि पूरे परिसर में गूंजेगी। ध्वज फहराते ही मंदिर परिसर में घंटे-घड़ियाल बजने लगेंगे।
परिंदा नहीं मार सकेगा पर
समारोह को उसी शिष्टाचार के साथ आयोजित किया जा रहा है जैसा राष्ट्रीय पर्वों पर देखने को मिलता है। ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। परिसर को पारंपरिक ध्वजों, पुष्प और दीप से सजाया जा रहा है। शहरभर में सुरक्षा, यातायात और आगंतुकों की सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।
राम परिवार का करेंगे दर्शन
श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज उन्होंने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा- पीएम मोदी राममंदिर परिसर का अवलोकन करेंगे और प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की प्रतिमाओं के दर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ जाएगी। राममंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, पौधरोपण और आर्किटेक्चरल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
50 करोड़ में बन रहा कथा संग्रहालय
श्रीराम कथा संग्रहालय के निर्माण की जिम्मेदारी आईआईटी चेन्नई की सहयोगी संस्था परिवर्तन को दी गई है। 50 करोड़ की लागत वाला यह एग्रीमेंट अंतिम चरण में है। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के बारे में बताया गया 25 नवंबर को राम मंदिर के सातों शिखरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि कोई तकनीकी बाधा न आए।
सभी यजमान गृहस्थ बनाए गए
ध्वजारोहण समारोह के पूजन अर्चन की शुरुआत 21 नवंबर को होगा और ध्वजारोहण समारोह का मुख्य कार्यक्रम 25 नवंबर को है। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों में ध्वजारोहण का विरोध पूजन अर्चन 21 से शुरू होगा। सभी मंदिरों के लिए पूजन अर्चन के लिए अलग अलग यजमान के नाम ट्रस्ट ने तय कर लिया है। उनको दूरभाष से सूचित कर दिया गया है। सभी यजमान गृहस्थ बनाए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।