मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के बेखौफ होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटने के बाद चूनाभट्टी की तरफ भागे और दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती में मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद से आईजी के मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल रही है।

आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष के साथ लूट की वारदात हो गई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के बेखौफ होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके चार इमली में बीती देर रात करीब 11:30 बजे आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (आईपीएस) के साथ लूट की वारदात हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है। दरअसल, भोपाल में लुटेरों और बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हो चुके हैं, इसका अंदाजा हबीबगंज थाना क्षेत्र में घटित एक लूट से हो रही है। लुटेरों ने बीती रात चार इमली के पास से ही मध्यप्रदेश के महानिरीक्षक गुप्त वार्ता (आईजी इंटेलीजेंस) का ही मोबाइल लूट ले गए। बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटने के बाद चूनाभट्टी की तरफ भागे और दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती में मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद से आईजी के मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल रही है।
पुलिस के अनुसार आईजी डॉ. आशीष चार इमली में रहते हैं। खाना खाने के बाद पत्नी के साथ टहल रहे थे। तभी किसी का फोन आ गया। आईजी फोन पर बात करते हुए चल रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर आईजी का मोबाइल लूट लिया और एकातं पार्क वाली सड़क होकर चूनाभट्टी की तरफ भाग गए।
घटना की सूचना के बाद हबीबगंज थाने की पुलिस के साथ भोपाल नए शहर के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की आधा दर्जन टीमें बनाई गईं और एमपी नगर, टीटी नगर, चूनाभट्टी और हबीबगंज थानों के पुलिसकर्मियों को क्राइम ब्रांच की टीमों में शामिल कर बदमाशों की तलाश के लिए नाकेबंदी भी की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। क्राइम ब्रांच सहित चार थानों की पुलिस को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए शहर के आधे हिस्से के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि भोपाल में अपराधी कितने बेखौफ हो गए हैं और उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।