खजूरीसड़क क्षेत्र स्थित सीहोर रोड पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालक गौरव सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त सुयष चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालक गौरव सिंह की मौके पर मौत
भोपाल। स्टार समाचार वेब
खजूरीसड़क क्षेत्र स्थित सीहोर रोड पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालक गौरव सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त सुयष चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और जंगल की ओर मुड़ गई। कार ने कई पेड़ों को टक्कर मारी, जिसमें एक पेड़ उखड़ गया। इसके बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह तालाब की बाउंड्री के पिलर से टकराकर पलट गई।
इंदौर जा रहे थे दोनों युवक
खजूरीसड़क थाना पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय गौरव सिंह अवधपुरी स्थित श्रीराम वाटिका कॉलोनी के निवासी थे। आनलाइन टूर एंड ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। बीती दरमियानी रात करीब एक बजे वह अपने दोस्त सुयष चौधरी के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने इंदौर जा रहे थे।
कट मारने की आशंका
रात करीब 1:45 बजे ग्राम कोलूखेड़ी के पास एक मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने कार को कट मारा, जिससे बचने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा और हादसा हो गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एयरबैग्स नहीं खुले
हादसे में गौरव सिंह को सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुयष चौधरी घायल हो गए, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग्स नहीं खुले।
परिवार में पसरा मातम
गौरव सिंह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई शैलेंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब तीन साल पहले गौरव की शादी हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने दम पर टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय खड़ा किया था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल
जांचकर्ता एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। वहीं ट्रैफिक एसीपी देवेंद्र यादव के अनुसार, घटनास्थल पर कोई डायवर्जन नहीं था, जबकि ब्रिज निर्माण का कार्य करीब चार किलोमीटर दूर चल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।