×

भोपाल: युवक की मौत के बाद अस्पताल में बवाल... पुलिस को मारे पत्थर

भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

By: Arvind Mishra

Mar 05, 20269:54 AM

view5

view0

भोपाल: युवक की मौत के बाद अस्पताल में बवाल... पुलिस को मारे पत्थर

युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।

  • भीड़ ने बरसाए पत्थर, वाहन तोड़े, छह हिरासत में
  • डॉक्टर की लापरवाही का परिजनों ने लगाया आरोप

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और बलवा तथा शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, साधारण समस्या के बावजूद युवक को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। क्या इलाज किया, कैसे किया और किसने किया, यह अस्पताल के जिम्मेदार परिजनों को नहीं बता रहे थे। आखिरी समय में किसी को भी युवक से मिलने नहीं दिया गया। इससे परिजनों को अस्पताल की नीयत पर शक हुआ। स्टॉफ से बात की तो उन्होंने बदसलूकी कर इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस के आने पर भीड़ और भड़क गई और उन्होंने हमला कर दिया। इधर, पुलिस ने बलवा शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस बोली- कार्डिएक अरेस्ट से हुई मौत

पिपलानी थाने के टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि लक्ष्मण बंशकार आदमपुर छावनी का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। 2 फरवरी को अचानक ही घर में चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में क्लाटिंग होने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान बुधवार सुबह 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गाड़ी के कांच टूटे, 3 पुलिसकर्मी घायल

आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र को कान में चोट लगी है। एक अन्य पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई है। गोविंदपुरा थाने के प्रभारी अवधेश सिंह तोमर की सरकारी बोलेरो का कांच फूट गया है। पुलिस के एक अन्य वाहन को भी आरोपियों ने फोड़ दिया है। पथराव तीन तरफ से किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोग शामिल थे। हमलावरों में आदमपुर छावनी गांव लोग शामिल हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

भीड़ ने अस्पताल में की तोड़-फोड़

परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही की गई। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते लक्ष्मण की मौत हुई है। मौत के बाद मृतक के परिजन इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलना चाहते थे। अस्पताल स्टाफ ने फिलहाल डॉक्टर का अस्पताल में न होने की जानकारी दी। इसके बाद भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू किया और अस्पताल में तोड़-फोड़ कर दी।

एक घंटे तक चला हंगामा

हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से थाने चलकर शिकायत दर्ज करने की बात कही। आश्वासन दिया के मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बाद भी लोग तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाज करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी मांग के चलते परिजन पुलिस से बढ़ गए और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद पथराव किया गया। भीड़ पर काबू पाने पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी विभाग में तैनात रहीं महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा की आत्महत्या के केस ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है।

Loading...

Mar 05, 20262:38 PM

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है।

Loading...

Mar 05, 20262:15 PM

मध्यप्रदेश: रंग लाई सीएम की पहल... रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी

मध्यप्रदेश: रंग लाई सीएम की पहल... रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है।

Loading...

Mar 05, 20261:03 PM

मध्यप्रदेश: खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

मध्यप्रदेश: खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पहला हादसा बिस्टान के पास पिपरखेड़ा में हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। उन पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

Mar 05, 202612:20 PM

मध्यप्रदेश: जबलपुर में दो गुट भिड़े... उपद्रव के बाद तीन थानों की पुलिस तैनात

मध्यप्रदेश: जबलपुर में दो गुट भिड़े... उपद्रव के बाद तीन थानों की पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश में जबलपुर में बीती देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। विवाद के बाद इलाके में तीन थानों हनुमानताल, बेलबाग और कोतवाली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। विवाद में फायरिंग होने की भी सूचना है।

Loading...

Mar 05, 202610:17 AM